बेंग्लुरू एंबेसी टेक विलेज में झूठी निकली बम होने की खबर

बेंग्लुरू: बेंग्लुरू एंबेसी टेक विलेज में शुक्रवार को बम होने की खबर के बाद सारी बिल्डिंग को खाली किया गया। बम की खबर की सूचना सीसको ऑफिस के पास से किसी फोन बूथ से दी गई थी। बम की सूचना मिलने के बाद सभी कर्मचारियों को पार्क में इकट्ठा किया गया। कई घंटे की चैकिंग के कोई बम नहीं मिला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

bomb threat IN Bengaluru’s Embassy Tech Village employees evacuated

बेंग्लुरू एंबेसी टेक विलेज में सोनी, सीसको समेत कई नामी कंपनियों के ऑफिस हैं। इस इलाके में बम की सूचना करीब दो बजे दी गई थी। बम की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। कई घंटे की खोज के बाद कुछ नहीं मिला।

डीसीपी अब्दुल अहमद ने कहा है कि बम की खबर का फोन आया था। ये एक प्रैंक कॉल हो सकता है। इस इलाके में करीब सात हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। डीसीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 'फोन करने वाला शख्स हिंदी में बोल रहा था। उसने कहा कि दस मिनट में धमाका होगा।'

यह भी पढ़ें-बड़े सरकारी बैंक में 10वीं पास के लिए नौकरी का अवसर, 14 जून से पहले करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+