केरल के कन्नूर में सीपीआई(एम) की बैठक में देसी बम से हमला, कई कार्यकर्ता हुए घायल
जिस समय यह बम धमाका हुआ, उस समय केरल के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बम धमाका उनकी बैठक वाली जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ।
तिरुवनंतपुरम। केरल के कन्नूर में सीपीआई(एम) की एक बैठक के दौरान एक अज्ञात शख्स द्वारा देसी बम से हमला किया गया। जिस समय यह बम धमाका हुआ, उस समय केरल के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बम धमाका उनकी बैठक वाली जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ। चश्मदीदों के अनुसार यह हमला 3 लोगों के एक समूह ने किया जो दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। इस धमाके में एक पार्टी कार्यकर्ता भी घायल हो गया है।

सीपीआई(एम) ने इस हमले के पीछे आरएसएस के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस हमले को राजनीति हिंसा के रूप में देखा जा रहा है। इस हमले में घायल सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला करने वाले लोग कौन थे और हर तरफ उन लोगों की तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications