देश में आतंकी हमले की आशंका, कश्मीर में हथियार और गोलाबारूद बरामद
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक कार से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज (गुरुवार) तड़के तीन बजे के लगभग राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की पांच पारा बटालियन सहित सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा में एक मारुति कार से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि बरामदगी एक नियमित जांच के तहत हुई, जिसमें सात एके-47 रायफल, 15 एके मैगजीन, 316 एके राउंड, पांच चीनी पिस्तौल, 13 चीनी पिस्तौल राउंड, 12 चीनी ग्रैनेड, एक अंडर बैरल रॉकेट लांचर (यूबीआरएल) और 74 यूबीजीएल गोलियां बरामद की गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications