PICS: आतंकी हमला था मोदी की रैली में हुए बम धमाके

पटना। भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की गांधी मैदान में हुंकार रैली के दौरान हुए सात बम धमाकों ने पांच लोगों की जान ले ली। वैसे तो मोदी की हुंकार में इन धमाकों की आवाज दब गई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो उभर कर आया है, वो यह कि यह कोई दहशत फैलाने के लिये अंजाम दी गई वारदात नहीं, बल्कि एक आतंकी हमला था।

'हुंकार रैली' के पूर्व इन विस्फोटों में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा व्यक्ति घायल हुए। बिहार के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि पटना के विभिन्न स्थलों पर कुल सात धमाके हुए, जिनमें पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। सभी घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला विस्फोट पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10 से करबिगहिया की ओर निकलने वाले रास्ते पर स्थित शौचालय में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में छह और बम विस्फोट हुए। इन धमाकों में 4 लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पटना आएगी।

कैसे है आतंकी हमला

अनुसार पटना प्लेटफार्म के पास हुए विस्फोट में टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। यानी इस हमले में आतंकियों का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार घटना स्‍थल से प्राप्‍त कणों से भी लग रहा है कि किसी आतंकी संगठन ने बहुत ही सोची समझी साजिश के तहत ये धमाके किये। हालांकि इसके पीछे कौन सा संगठन हो सकता है, इसकी जांच अब एनआईए करेगा।

हो सकती थी बड़ी तबाही
अगर ये बम कम तीव्रता के नहीं होते, तो आज पटना में चारों तरफ लाशें बिछी होतीं और चारों तरफ तबाही का मंजर होता। जिस तरह से गांधी मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था, उसे देखते हुए तबाही के मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता था।

प्रधानमंत्री ने की निंदा

प्रधानमंत्री ने की निंदा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को पटना में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले की त्वरित जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए कहा।

नीतीश कुमार से पीएम ने की बात

नीतीश कुमार से पीएम ने की बात

प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बात की और लोगों से संयम बरतने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री ने पटना में कई स्थानों पर हुए बम विस्फोटों की निंदा की। उन्होंने लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील की।"

घायल हुए लोग

घायल हुए लोग

पटना रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो बम विस्फोट गांधी मैदान में हुए और तीन अन्य विस्फोट उसके बाहर हुए। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए, जब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने चंद घंटे बाद ही गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित किया।

गांधी मैदान

गांधी मैदान

घटनास्थल से पुलिस ने एक जीवित बम भी बरामद किया है, जिसे निष्क्रिय करने का कार्य चल रहा है। अधिकारी इसे देशी बम बता रहे हैं। रैली के बाद गांधी मैदान का कॉम्बिंग ऑपरेशन किया गया।

पुलिस मुस्‍तैद

पुलिस मुस्‍तैद

इसके बाद गांधी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्रों में पांच बम धमाके हुए। पुलिस इन सभी धमाकों को देशी बम और कम क्षमता वाला बता रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

रैली में अफरातफरी

रैली में अफरातफरी

इधर, बम विस्फोट की घटना के बाद रैलीस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बम विस्फोट की घटना के बाद पटना रेलवे स्टेशन सहित पूरे पटना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हो सकती थी बड़ी तबाही

हो सकती थी बड़ी तबाही

अगर ये बम कम तीव्रता के नहीं होते, तो आज पटना में चारों तरफ लाशें बिछी होतीं और चारों तरफ तबाही का मंजर होता। जिस तरह से गांधी मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था, उसे देखते हुए तबाही के मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता था।

मोदी के भाषण के मुख्‍य बिंदु

मोदी के भाषण के मुख्‍य बिंदु

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे से लड़ने के बजाय गरीबी से लड़ना चाहिए। गांधी मैदान में अपने भाषण में मोदी ने अपनी शैली में हिंदुओं और मुस्लिमों के मुद्दों को उठाया।

हिंदुओं से किया सवाल

हिंदुओं से किया सवाल

मोदी ने हिंदुओं से सवाल किया, "क्या हिंदू गरीबी से लड़ना चाहते हैं या मुसलमानों से?" इसी तरह का सवाल मोदी ने मुसलमानों से पूछा। मोदी ने खुद ही इस सवाल जवाब देते हुए कहा कि दोनों समुदायों को गरीबी से लड़ने की जरूरत है।

गुजरात जैसा हो बिहार

गुजरात जैसा हो बिहार

मोदी ने कहा कि देश के आर्थिक संकट का एकमात्र हल है-विकास, विकास, विकास। मोदी ने कहा कि गुजरात का सर्वाधिक विकास कच्छ और भरूच जिलों में हो रहा है, जहां पर मुस्लिमों की आबादी सर्वाधिक है।

शहजादा कहना छोड़ दूंगा

शहजादा कहना छोड़ दूंगा

नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पटना में हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर फिर हमला बोला। मोदी ने कहा कि "वे वंशवाद छोड़ दें मैं शहजादा कहना छोड़ दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+