गणतंत्र दिवस के जश्‍न में खलल डालने की कोशिश, मणिपुर में ब्‍लास्‍ट

Blast in Manipur ahead of Republic Day celebrations
इंफाल। इंफाल में रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड से पहले संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा बम विस्फोट किया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह के आधिकारिक आवास के पास के इलाके में एक बम विस्फोट हुआ। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की सुबह इंफाल शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित उपायुक्त के कार्यालय के पास एक जोरदार बम विस्फोट हुआ।

पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ घटना स्थल पर रवाना हो गए हैं। विस्फोट करने वाले गुरिल्लाओं को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बम लगाया गया था या आासपास के इलाके से फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमले पीछे किस आतंकवादी समूह का हाथ है।

मेघालय के इमा बाजार, पाओना बाजार, थंगल बाजार और गवर्नर मार्ग तथ नागरिक सचिवालय जैसे भीड़ वाले व्यावासायिक इलाकों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने इंफाल के आसपास के इलाकों में तलाशी और गश्त भी बढ़ा दी है।

असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के छह सीमावर्ती अलगाववादी समूहों ने गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार करने का आह्वान किया था और लोगों से 26 जनवरी को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक सामान्य हड़ताल करने को कहा था। उत्तरपूर्व में अलगाववादी विद्रोही समूह सालों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बहिष्कार करते आ रहे हैं और अपनी उपस्थिति का एहसास कराने के लिए वे समारोहों पर हिंसक हमले भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+