Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM मोदी के बर्थडे पर विवेक ओबेरॉय ने इस खास अंदाज में कहा Happy Birthday, जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर देश के लोग अलग-अलग तरीकों से उनको शुभकामनाए दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय और मधुर भंडारकर का नाम भी शामिल है।

Bollywood wishes on PM Narendra Modi Birthday, Vivek Oberoi and Madhur Bhandarkar

विवेक ओबेरॉय ने पीएम के लिए के विशेष वीडियो संदेश साझा किया है और लिखा है कि हमारे प्यारे पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। एक गौरवशाली भारतीय की ओर से जन्मदिन की बधाई। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी के लिए एक कविता जिसे वो गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

दूसरी तरफ मधुर भंडारकर ने नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान राष्ट्र के सुधार और विकास के लिए आपके निरंतर प्रयासों के लिए आभार। भगवान गणेश आपको बहुत लंबे और स्वस्थ्य जीवन का आशीर्वाद दें।

इसके अलावा करण जौहर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में हमारा देश और भी तरक्की करता जाए...आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं...।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी पीएम मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा है कि आपका डेडिकेशन और हार्ड वर्क पूरे देश को इंस्पायर करने वाला है। आशा करता हूं कि आपका आने वाला साल मंगलमय हो और हमारे देश का भी...जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी।

रितेश देशमुख, जिनके पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख कांग्रेस नेता थे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। रितेश देशमुख ने पीएम मोदी का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर आपको स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करे। इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाए दी हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का Video

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+