अजय देवगन की इस एक्‍ट्रेस से जब बढ़ गई नजदीकियां तो काजोल ने घर छोड़ने की दे दी थी धमकी

मुंबई, 2 जुलाई। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्‍होंने फिल्‍म दुनिया के ही शख्‍स को अपना जीवनसाथी चुना और वो हैपी लाइफ बिता रहे हैं। लेकिन आम लोगों की तरह एक्‍टर और एक्‍ट्रेस की जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आए। कई फिल्‍मी हस्तियों के बीच इतनी दूरियां आ गई कि तलाक तक नौबत पहुंच गईं लेकिन उन्‍होंने अपने वैवाहिक रिश्‍ते को खूबसूरती से संभाला और रिश्‍ते को मजबूत बना कर हैप्‍पी मैरिड कपल बने हुए हैं। इन्‍हीं में एक अजय देवगन और काजोल की जोड़ी है जिनके बीच एक एक्‍ट्रेस के कारण ऐसी स्थिति आ गई थी कि काजोल ने बच्‍चों समेत अपना घर छोड़ने की धमकी दे डाली थी।

इस एक्‍ट्रेस के साथ अजय की बढ़ गई थीं नजदीकियां

इस एक्‍ट्रेस के साथ अजय की बढ़ गई थीं नजदीकियां

दरअसल, सिंघम के अजय देवगन जो हमेशा सीरियस नजर आते हैं उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दौरान खूबसूरत कंगना रनौत के साथ नजदीकियों काफी बढ़ गई थी। खबरों के अनुसार दोनों शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ काफी समय वक्‍त गुजारते नजर आते थे। उस समय ये खबर भी आई कि अजय देवगन की कंगना रनौत के साथ अफेयर चल रहा है।

अजय को काजोल ने दी थी ये हिदायत

अजय को काजोल ने दी थी ये हिदायत

पति अजय देवगन की कंगना से नजदीकियां बढ़ने की खबर जब काजोल को पता चली तो वो आग बबूला हो गई और सख्‍ती बरतते हुए अजय को कंगना से दूर रहने की हिदायत दी थी।

कंगना पर फिदा अजय ने दिलवाई थी उन्‍हें ये फिल्‍में

कंगना पर फिदा अजय ने दिलवाई थी उन्‍हें ये फिल्‍में

हालांकि रिपोर्ट के अनुसार उस समय अजय देवगन और कंगना रनौत के बीच प्‍यार परवान चढ़ रहा था। अजय कंगना पर इतने फिदा हो गए थे कि कहा जाता है अजय ने 'रास्कल' और 'तेज' फिल्में कंगना रनौत को दिलवाने में मदद की थी। विद्या बालन को पहले तेज फिल्‍म ऑफर की गई थी लेकिन बाद में अजय की सिफारिश पर कंगना को ये फिल्‍म दे दी गई थी।

काजोल ने बच्‍चों संग घर छोड़ने की दे दी थी धमकी

काजोल ने बच्‍चों संग घर छोड़ने की दे दी थी धमकी

अजय और कंगना के अफेयर की खबर पता चलते ही काजोल ने धमकी तक दे दी थी कि अगर अजय कंगना के साथ दूसरी किसी फिल्‍म में काम करते नजर आते हो तो वो बच्चों के साथ घर छोड़ देंगी। अजय अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए उन्‍होंने कंगना रनौत से दूरी बना ली थी।

कंगना को अजय से दूरी बर्दास्‍त नहीं हुई तो उठाया था ये कदम

कंगना को अजय से दूरी बर्दास्‍त नहीं हुई तो उठाया था ये कदम

'स्टारडस्ट' फिल्‍म मैगजीन के अनुसार दोनों के बीच जब अजय ने कंगना से दूरियां बना ली तो कंगना को ये दूरी बर्दास्‍त नहीं हुई और एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना अजय के कमरे में पहुंच गईं। कंगना उस समय इतनी शराब पी रखी थी कि नशे में होने के कारण वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। कंगना को इस हालत में देखकर अजय घबरा गए और उन्‍होंने कंगना को वापस भेजना चाहा लेकिन वो नहीं गईं। अजय ने कहा वो उनसे उनके होश में आने के बाद ही बात करेगी लेकिन कंगना ने उनकी नहीं सुनी।

कंगना बोल चुकी हैं शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर...

कंगना बोल चुकी हैं शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर...

कंगना अजय के प्‍यार में इतनी दीवानी हो गई थीं कि उन्‍होंने अजय से ये तक कह दिया था कि अगर वो इस रिश्ते के बारे में नहीं सोचेंगे तो वह अपने हाथ की कलाई काट लेंगी। लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए पर्सनल और प्रोफेशल दूरियां बना ली थी हालांकि कंगना रनौत ने एक बार ने ये जरूर कहा था कि शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर रखने का फैसला गलत था। जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये बात कंगना ने अजय के लिए कही होगी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+