बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, अस्पताल में एडमिट करवाया गया
मुंबई, अप्रैल 29: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर को कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष शेट्टी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि "रणवीर कपूर को बुधवार (28 अप्रैल) को कोविड के इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।"
बता दें कुछ दिन पहले करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो घर पर ही आइसोशल में रहकर ठीक हो रहे थे लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रणधीर कपूर से पहले बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरेाना की चपेट में आ चुकी हैं। जिनमें भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम शामिल है। हालांकि सभी का घर में ही रहते हुए इलाज चला और वो स्वस्थ हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications