मुसीबत में सलमान खान! फार्म हाउस में निर्माण को लेकर वन विभाग ने भेजा नोटिस

मुंबईः बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। मुंबई के पास उनके फार्म हाउस पर्यायवरण सुरक्षा की रडार पर है। इस सिलसिले में महाराष्ट्र के वन विभाग ने सलमान खान के परिवार को नोटिस भेजा है। आरोप लगा है कि पनवेल में स्थित फार्महाउस में कथित निर्माण किया गया है। बता दें, सलमान खान के परिवार को वजापुर में स्थित अर्पिता फॉर्म का मालिकाना हक है। साल 2003 में पर्यायवरण की दृष्टि से इसे संवेदनशील घोषित किया गया था।

9 जून 2018 को भेजा था नोटिस

9 जून 2018 को भेजा था नोटिस

इसी सिलसिले में वजापुर के वन अधिकारी की ओर से 9 जून 2018 को नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस के मुताबिक, पनवेल में संबंधित जगह पर 11 निर्माण करने की खबर है। इसमें मालिकाना हक खान परिवार के छह सदस्यों के नाम पर हैं।

सलमान परिवार को भेजा गया है कारण बताओ नोटिस

सलमान परिवार को भेजा गया है कारण बताओ नोटिस

आरोप लगा है कि दो निर्माण ऐसे हैं जो साल 2003 से पहले के हैं। लेकिन बाकि के निर्माण बाद में किए गए हैं। इसी सिलसिले में‘कारण बताओ नोटिस' भेजा गया है। साल 2003 में अधिसूचना जारी करके इस जोन में नई इमारतों के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। रोक के बावजूद भी निर्माण करने सलमान परिवार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। ये नोटिस 9 जून 2018 को भेजे गए थे। एक सप्ताह के भीतर सलमान परिवार को इन नोटिस का जवाब देना है।

नोटिस में कही गई ये बातें

नोटिस में कही गई ये बातें

मराठी ने भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि, ‘पूर्व में 21 नवंबर 2017 को जारी नोटिस के मुताबिक आपके अर्पिता फॉर्म्स में सीमेंट/कंक्रीट निर्माण को लेकर वन अधिनियम के उल्लंघन का अपराध दर्ज किया गया है। इस दफ्तर की ओर से दस्तावेज को चेक किए जाने के बाद ऐसा लगता है कि आप ऐसे अवैध निर्माण बार-बार कराते रहे। ये अपराध अर्पिता फार्म्स पर किए गए हैं।'

सलमान खान के पिता ने कही ये बातें

सलमान खान के पिता ने कही ये बातें

नोटिस के जवाब में मीडिया से बात करते हुए सलमान खान के पिता सलीम खान की ओर से कहा गया है कि, अभी ये सिर्फ आरोप हैं। हम सही समय आने पर बोलेंगे। मुझे और कुछ नहीं कहना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+