मनोहर पर्रिकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, बच्चन बोले- वे एक जेंटलमैन थे

नई दिल्ली। गोवा के सीएम और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। चार बार गोवा के सीएम रहे 63 वर्षीय पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। चार बार के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर (63) फरवरी 2018 से ही अग्नाशय संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था। उनके निधन पर राजनीति समेत अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है। लता मंगेशकर औऱ अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

social media reaction on goa cm manohar parrikar passes away
अमिताभ बच्चन ने मनोहर के निधन पर ट्वीट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने लिखा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक जेंटलमैन थे। आचरण में सरल और सबसे सम्‍मानित थे.. उनके साथ मैंने कुछ क्षण बिताए हैं.. बहुत ही गरिमापूर्ण.. उन्‍होंने अपनी बीमारी का बहादुरी से मुकाबला किया.. प्रार्थना और संवेदना।


महान गायिका लता मंगेशकर ने दुख जताते हुए कहा कि, गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन की वार्ता सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके और हमारे बहुत अच्‍छे संबंध थे। उनके जाने से हमारे देश की बहुत हानि हुई है। एक अत्‍यंत सच्‍चा इंसान और नेता देश ने खो दिया है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

अभिनेता अनुपम खेर लिखा कि, श्री मनोहर पर्रिकर जी के समय से पहले निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। वह सबसे असल, गरिमापूर्ण, बुद्धिमान, जमीन से जुड़े और ईमानदार शख्‍स थे। उनके अंदर लोगों को प्रेरित करने की बेहतरीन क्‍वालिटी थी। उन्‍हें मिस करूंगा। ओम शांति।


संजय दत्त ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, देश के बेहतरीन लीडर के निधन पर बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

बीजेपी सांसद और एक्टर परेश रावल ने भी गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा श्री मनोहर पर्रिकर साब के निधन से बहुत दुख हुआ। वे एक ईमानदार और निर्णायक आदमी थे। उनसे बातचीत करने का सौभाग्य मिला। हमने एक रत्न खो दिया है। ओम शांति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+