श्रीदेवी की बेटियों के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हौसला बढ़ाने वाला मैसेज, हुआ वायरल

Recommended Video

      Sridevi: Arjun Kapoor shares EMOTIONAL message after Sridevi | FilmiBeat

      नई दिल्लीः बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि जिंदगी उठकर चलने का नाम है। अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट अपने पिता बोनी और श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए लिखा है। अर्जुन कपूर लिखते हैं- आप साहसी हैं क्योंकि जिंदगी आपको हौसला हारने की सारी वजह देती है। लेकिन आप उठते हैं और आगे बढ़ते हैं।

      Bollywood star arjun kapoor stood up for their half-siblings

      जब श्रीदेवी की मौत हुई उस समय अर्जुन कपूर अमृतसर में 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली वो फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई में अपने चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे गए।

      बाद में अर्जुन कपूर अपने पिता को सहारा देने के लिए दुबई भी गए। अर्जुन कपूर अपने पापा के साथ श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्हें जाह्नवी-खुशी के साथ खड़ा देखा जा सकता था।

      एक बार एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के बारे में कहा था कि 'उनके (श्रीदेवी) साथ संबंध काफी अच्छा है। मैं अपने पिता की जिंदगी में मौजूद हर शख्स का आदर करता हूं। क्योंकि वे ऐसा उम्मीद करते हैं। इसलिए मैं उनका आदर करता हूं। मैं बुरा नहीं चाहता हूं।''

      वहीं, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों के बारे में कहा था कि वे कभी जाह्नवी और खुशी कपूर से मिलते नहीं हैं इसलिए उनके साथ कोई संबंध ही नहीं है।

      यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने उतारा AC, 65% बिजली बचेगी, फोन से होगा कंट्रोल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+