आरे कॉलोनी के पेड़ों को काटने पर कुछ यूं फूट रहा है बॉलीवुड का गुस्सा
नई दिल्लीः मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का मुद्दा गरमा गया है। मेट्रो कार शेड के लिए हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही बीती रात को पड़ों की कटाई शुरू हो गई। कटाई शुरू होने की खबर मिलते ही लोग विरोध करने लगे। और प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटी और नेता सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विरोध जाहिर कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि रात में पेड़ों को काटने को लेकर जो कुछ भी किया जा रहा है वह एक दयनीय प्रयास है। यहां तक कि ऐसा करने वाले भी जानते हैं कि ये गलत है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्र श्रद्धा कपूर भी पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ हैं। उन्होंने इस फैसले के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ लेख के स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि 'यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।' साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि 'मुंबईकर जागो'।
400 trees have been cut in the dead of the night. As citizens sang and joined hands in unity pleading to STOP this massacre. Can’t you see they are UNITED by love!?! Love for nature. Love for our children and our future. #Aarey #ClimateAction #ActNow #ChangeIsComing pic.twitter.com/7XCwSeaqDT
— Dia Mirza (@deespeak) October 5, 2019
Cutting trees at night is a pathetic attempt at trying to get away with something even those doing it know is wrong. #Aarey #GreenIsGold #Mumbai
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 5, 2019
#AareyForest this is truly incomprehensible
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) October 5, 2019
1.”Mumbai high court saying “Aaray is not a forest”
2.Sooo much urgency n diligence in carrying out a court order..
3.Those responsible can’t get away with a mere tweet of fake anguish #Aarey #Mumbai #Green pic.twitter.com/nkJcGGHx87
वहीं यूएन गुडविल की अंबेसडर बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर अपना विरोध जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि 'आधी रात को 400 पेड़ काट दिए गए। लोगों ने गाया और हाथ जोड़ते हुए इसको रोकने की अपील की है। क्या आप नहीं देख सकते कि वे प्यार से संयुक्त हैं। प्रकृति के प्रति प्रेम, बच्चों और उनके भविष्य के लिए प्रेम।' इसके अलावा अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि आधी रात को पेड़ क्यों काटे जा रहे हैं?.. मेट्रो कार शेड के कारण कौन अमीर होने वाला है?.. बता दें कि बीते शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें पेड़ काटने पर रोक लगाने की बात कही थी।
मुंबई के आरे इलाके में पेड़ों की कटाई को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। यहां सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू कर दी गई है।मुंबई के आरे क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनाई जाएगी। इसके लिए आरे के जंगलों के 2,600 पेड़ काटे जाने है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई का मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोग विरोध कर रहे हैं। लता मंगेशकर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियों ने पेड़ काटने का विरोध किया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरे के समर्थक इकट्ठे हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications