'इश्क शावा' गर्ल शिल्पा राव ने अपने रीयल इश्क संग लिए 7 फेरे, शेयर की शादी की तस्वीरें

Bollywood singer Shilpa Rao Married: साल 2021 के पहले महीने में एक और बॉलीवुड (Bollywood) हस्ती शादी के बंधन में बंध गई है। बी-टाउन की मशहूर सिंगर शिल्पा राव (singer Shilpa Rao) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है। बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव अपने बचपन के दोस्त रितेश कृष्णन (Ritesh Krishnan) के साथ परिणय सूत्र में बंध गई हैं। बताया जा रहा है कि शिल्पा और रितेश शादी बिना किसी ज्यादा तामझाम के सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

शिल्पा राव ने रितेश कृष्णन से की शादी

शिल्पा राव ने रितेश कृष्णन से की शादी

शिल्पा राव ने रितेश कृष्णन (Shilpa Rao And Ritesh Krishnan) से शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर एक वेडिंग फोटो पोस्ट कर किया। इस तस्वीर में शिल्पा (Shilpa Rao Photos) रेड और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। वहीं, शिल्पा के पति रितेश गोल्डन शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ शिल्पा ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मिस्टर और मिसेज के रूप में हमारी पहले सेल्फी।'

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

बता दें बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, शादी से पहले उन्होंने अपनी और रितेश की बचपन की तस्वीर शेयर कर मजेदार बात बताई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम दोनों में बचपन में एक चीज कॉमन है कि फोटो लेते समय हम बिल्कुल भी नहीं मुस्कुराते थे, उम्मीद करती हूं कि अब बाकि जिंदगी हम दोनों हंसते हुए बिताएंगे। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ही अपनी प्रपोजल स्टोरी का भी खुलासा किया था।

रितेश ने ऐसे किया शिल्पा को प्रपोज

रितेश ने ऐसे किया शिल्पा को प्रपोज

शिल्पा ने बताया, 'एक दिन उसने (रितेश) ने मुझसे पूछा कि क्या मैं सभी बातचीत और साइलेंस के लिए मेरे साथ रहोगी...।' इसके जवाब में शिल्पा ने खुशी-खुशी कहा हां कहा था। बता दें कि बॉलीवुड में शिल्पा राव ने साल 2007 में आई फिल्म अनवर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'तोसे नैना लागे पिया सावरे' (Tose Naina Lage Piya Sawre) गाया था। इस गाने को लोग आज भी उतने ही चाव से सुनना पसंद करते हैं। इसके बाद शिल्पा ने कई बॉलीवुड हिट गाने दिए।

यह भी पढ़ें: कंगना का दावा- मणिकर्णिका की कामयाबी से जल उठे थे बॉलीवुड माफिया, तभी उड़ाया मैकेनिकल हॉर्स का मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+