सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं कंगना रनौत, शूटिंग से लौट रही थीं होटल

मुंबई। अमेरिका में फिल्म की शूटिंग के लिए गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी टीम हादसे का शिकार हो गई। हालांकि हादसे में कंगना को ज्यादा चोट नहीं आई। उनकी टीम के लोग भी सुरक्षित हैं।

Kangana Ranaut

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से होटल लौटते समय हाइवे 381 में यह हादसा हुआ। रास्ते में भारी ट्रैफिक के बीच अचानक ड्राउलर को खांसी आ गई। खांसी आने के साथ उसकी आंखों के सामने अंधेरा सा छा गया, इस वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया।

हाथ और माथे पर आई हल्की चोट
हादसे में कंगना के हाथ और माथे पर हल्की चोटें आई हैं और कुछ खून भी निकला। ऐसी ही उनकी टीम के कुछ लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद उन्हें होटल भेज दिया गया। हालांकि कंगना ने फिल्म की शूटिंग में इसका असर नहीं पड़ने दिया।

हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' में व्यस्त हैं कंगना
बता दें कि कंगना अमेरिका में हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म विशाल भारद्वाज की 'रंगून' है। जिसमें वह सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+