राइटर अपूर्व असरानी ने बॉयफ्रेंड सिद्धांत से किया ब्रेकअप, इस वजह से टूटा 13 साल पुराना रिश्ता

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने राइटर अपूर्व असरानी ने अपने रिलेशनशिप को खत्म करने का ऐलान किया है। वो सिद्धांत के साथ समलैंगिक रिलेशन में थे। उन्होंने ये ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया, जो तेजी से वायरल हुई। इसके अलावा उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। वहीं इस रिलेशन के खत्म होने पर सिद्धार्थ काफी दुखी हैं और उन्होंने अपने फैन्स से खास अपील की है।

LGBTQ के लिए कही ये बात

LGBTQ के लिए कही ये बात

अपूर्व असरानी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आप सभी को भारी दिल के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मैं और सिद्धांत अलग हो गए हैं। मुझे पता है कि LGBTQ समुदाय में हमें रोल मॉडल की तरह देखा जाता था। अपूर्व के मुताबिक वो दोनों 13 साल तक साथ रहे और उनके लिए हर एक दिन काफी खास था। भारत एक ऐसा देश है, जहां पर एक ही सेक्स वालों के लिए कोई रिफरेंसेस या रोड मॉडल नहीं होते हैं। जिनसे बाकी प्रेरण लें।

ना करें किसी पोस्ट में टैग

ना करें किसी पोस्ट में टैग

उन्होंने आगे लिखा कि हमें लगता है कि हम अपने पथ का चुनाव कर चुके हैं, लेकिन हम भारत की अपनी पहली पीढ़ी हैं, जिन्होंने अपने प्यार को पूरी तरह से जीया। इस वजह से मैं सारी बातों को बिना किसी झिझक लिख पा रहा हूं। उन्होंने फैन्स से अपील करते हुए लिखा कि सभी हमारी प्राइवेसी और फीलिंग्स का सम्मान करें। साथ ही किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं और ना ही हमें किसी पोस्ट में टैग करें। अपूर्व के मुताबिक ये उनके लिए काफी मुश्किल वक्त है, लेकिन अभी उम्मीद बाकी है मेरे लिए, सिद्धांत के लिए और उन लोगों के लिए जो प्यार चाहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट का आ चुका है फैसला

समलैंगिक संबधों को लेकर भारत में लंबे वक्त से बहस चल रही है। 6 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा ने इस संबंध में एक फैसला दिया था। जिसके तहत भारतीय दंड संहिंता की धारा-377 को कानून से हटा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उस दौरान कहा था कि दो समान सेक्स के लोगों का प्यार करना अपराध नहीं है। उन्हें भी उसी तरह से मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, जैसे देश के अन्य नागरिकों को। हालांकि सरकार कई बार कह चुकी है कि वो समलैंगिक शादी को मान्यता देने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+