Video: किसिंग के बाद अब निया शर्मा के साथ रवि दुबे का बोल्ड डांस का वीडियो Viral, वाइफ सरगुन का कमेंट
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और जमाई राजा फेम निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका बोल्ड और हॉट अंदाज उनके फैंस को भी बहुत सुहाता है। इसके अलावा वो अपनी डांस वीडियो भी इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। अब निया शर्मा ने जमाई राजा को-स्टार रवि दुबे के साथ एक बोल्ड डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसको देखकर उनके फैंस भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर रवि दुबे की वाइफ और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी कमेंट किया है।
Recommended Video

रवि दुबे के साथ लगाए जबरदस्त मूव्स
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को डांस का बहुत क्रेज है। डांस वीडियो से उनकी इंस्टा प्रोफाइल भरी हुई है। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज और डांस की वीडियो शेयर करती रहती हैं। डांस और फोटो के अलावा वो अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। निया के इंस्टा पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जिनका वो कई मौकों पर शुक्रिया अदा करती भी नजर आईं हैं।
निया और रवि का डांस वीडियो वायरल
अपने को-स्टार रवि दुबे के साथ डांस वीडियो शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा कि रवि दुबे तुमने उसी वक्त ये करने के लिए हां बोल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बहुत ही शानदार डांस कर रहे हैं। वहीं निया के सिजलिंग डांस मूव्स का रवि भी बेखूबी साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। डांस वीडियो को निया और रवि के फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। निया ने ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है तो रवि ने व्हाइट पेंट के साथ सेम कलर की शर्ट डाल रखी है।

रवि की वाइफ सरगुन ने किया कमेंट
वहीं डांस वीडियो पर रवि दुबे की वाइफ सरगुन मेहता ने भी कमेंट करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सरगुन ने कमेंट में लिखा कि 200 टेक करवाए होंगे इसके, जिसका आंसर देते हुए उनके पति रवि ने कहा कि अब पता चला कि एक रील के लिए कितना पसीना बहाना पड़ता है। इधर वीडियो पर उनके फैंस कमेंट करके निया और रवि की जोड़ी को हॉट और हिट बता रहे हैं।

बोल्ड अंदाज के लिए फेमस निया शर्मा
टीवी एक्ट्रेस निया शर्म निया शर्मा 'नागिन' और 'जमाई राजा 2.0' में नजर आई है। इसके अलावा उनको एक हजारों में मेरी बहना से भी काफी पहचान मिली थी। वहीं निया हाल ही में 'जमाई राजा 2.0' के दूसरे सीजन में रवि दुबे के साथ दिखीं थी। वेब शो में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इन सब के अलावा निया शर्मा का बिकिनी में सेक्सी अवतार भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता हैं।












Click it and Unblock the Notifications