ब्रेकअप की अफवाह पर लगा विराम, सुष्मिता के पोस्ट पर बॉयफ्रेंड रोहमन ने किया ये कमेंट
मुंबई: बॉलीवुड में आए दिन नए रिश्तों के बनने और पुराने रिश्तों की टूटने की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक रिलेशनशिप के टूटने के थोड़े दिनों पहले सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे। अफवाह थी कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसके बाद वो दोनों अलग हो सकते हैं। हालांकि बाद में रोहमन ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए बताया था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है और सब कुछ पहले की तरह ठीक है। अब एक पोस्ट के जरिए दोनों के बीच लव बॉडिंग की अलग ही तस्वीर देखने को मिली है, जिसके बाद ये साफ हो गया कि वो महज कोरी अफवाह ही थी।
सुष्मिता सेन का लेटेस्ट पोस्ट
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या-2' के सेट से खुद का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सुष्मिता की रील और रियल लाइफ की झलक दिखाई दे रही हैं। शेयर की गई वीडियो के कुछ सीन में वो आर्या (कैरेक्टर) हैं, जबकि दूसरे में वो खुद है। वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा कि मैं हर महिला की इमेज हूं। आर्या के गंभीर किरदार से लेकर सुष के हल्के मिजाज तक। लव यू दोस्तों। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।

बॉयफ्रेंड रोहमन के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान
इस पोस्ट पर जो सबसे खास कमेंट था वो बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का था। सुष्मिता सेन की शेयर की गई वीडियो पर उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि मुझे आर्या पसंद है पर सुस से मैं प्यार करता हूं। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर तैर रही अफवाह पर एक तरह से खुद ब खुद विराम लग गया। वहीं दोनों के फैंस ने भी राहत की सांस ली होगी। इसके अलावा सुष्मिता की बेटी रीनी सेन से भी लिखा कि आई लव यू मैं किस्मतवाली हूं कि मुझे आर्या और आप दोनों मिले।

रोहमन के पोस्ट पर सुष्मिता का रिएक्शन
वहीं इससे कुछ दिनों पहले रोहमन ने खालीपन से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उस वक्त, उस जगह, जहां मुझे लगा मैं अकेला हूं, वहां मुझे इस पेड़ का हाथ मिला, इसे अब मैंने कैद कर लिया है, और अकेलेपन से रिश्ता गैर कर लिया है। इस पोस्ट के तुरंत बाद सुष्मिता का रिप्लाई आया था। उन्होंने लिखा कि उफ्फ जान, बात तो है। साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस कमेंट के बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें खारिज हो गईं थी।
-
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज












Click it and Unblock the Notifications