सनी देओल से अपना स्पेशल ऑटो लेकर मिलने पहुंचा डाई हार्ड फैन, Video Viral
मुंबई, मई 31: फिल्मी हस्तियों के लिए उनके फैंस की दीवानगी किसी से छुपी हुई नहीं है। स्टार्स के लिए उनके फैंस ऐसा कुछ ना कुछ अलग करते रहते हैं, जिससे वो अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस का ध्यान खींच सकें। ऐसा ही कुछ हाल ही में बॉलीवुड के 'जिद्दी' एक्टर सनी देओल के लिए उनके एक फैन ने किया है, वो सनी देओल से मिलने के लिए लॉकडाउन के बीच उनके ऑफिस पहुंच गया, वो भी अपना स्पेशल ऑटो लेकर। फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी खबर...

सनी से मिलने पहुंचा उनका डाई हार्ड फैन
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल चाहे अब फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन उनके प्रशसंकों की लिस्ट कम नहीं हुई हैं। आज भी पूरे देश में उनका चाहने वालों की करोड़ों में संख्या है। ऐसा ही एक उनका डाई हार्ड फैन जो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर है, वो अपने स्पेशल ऑटो से सनी देओल से मिलने के लिए उनके ऑफिस के बाहर लॉकडाउन में खड़ा रहा, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपना ऑटो, सनी देओल के नाम
फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनी देओल के इस खास फैन का वीडियो शेयर किया है। वीडिया में जो सबसे दिलचस्प बात वो यह है कि उस शख्स के ऑटो पर हर जगह सिर्फ सनी देओल का ही नाम लिखा हुआ है। यहां तक की उसके ऑटो में वाई-फाई, वॉश बेसिन, प्लांट लगा हुआ है, जो आम ऑटो से काफी अलग है। इस खास फैन ने ऑटो के हर तरफ बस सनी देओल की ही फोटो लगाई हुई है, जिससे उसका सनी देओल के प्रति प्यार साफ झलक रहा हैं।

सनी देओल से नहीं मिल पाया फैन
हालांकि उस फैन की सनी देओल से मिलने की ख्वाहिश तो पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि एक्टर अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे, लेकिन जब सनी के भाई एक्टर बॉबी देओल को अपने बड़े भाई के इस डाई हार्ड फैन की जानकारी मिली तो वे उनसे मिलने बाहर आए और उससे मुलाकात की। वायरल वीडियो में बॉबी देओल फैन की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

इन दिनों राजनीति में सक्रिय सनी देओल
आपको बता दें कि फिल्मों से दूर चल रहे सनी देओल इन दिनों राजनीति में सक्रिय है, वो पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं। सनी देओली को लास्ट बार साल 2019 में फिल्म ब्लैंक में देखा गया था। वहीं इसी साल उन्होंने फिल्म 'पल पल दिल के पास' का डायरेक्शन किया था, जिसमें उनके बेटे करण देओल नजर आए थे। वहीं अब खबर यह भी है कि करण के बाद उनके दूसरे बेटे राजवीर देओल भी इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications