रिलेशन की 7वीं Anniversary पर मिलिंद सोमन ने शेयर की खास फोटो, लिखा बेहद खूबसूरत मैसेज

मुंबई: अपनी फिटनेस और फोटोशूट से ज्यादा अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले मिलिंद सोनम आज अपने रिलेशन की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं। मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते के 7 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। मिलिंद ने अपनी उम्र से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की है। दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज वो दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

तस्वीर शेयर कर कही ये बात

तस्वीर शेयर कर कही ये बात

फेमस कपल ने शनिवार को अपनी सातवीं सालगिरह एक साथ मनाई। दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए मिलिंद ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि पूरे विश्व में एक साथ यात्रा करने, समुद्र में गोता लगाने, पहाड़ों पर चढ़ने, कई देशों में एक साथ दौड़ने, जंगलों की खोज करने, रेगिस्तान और ज्वालामुखी तक के सात साल बाद मेरी पसंदीदा जगह अभी भी यहां है आपकी बाहों में, सोते हुए और शांति से।

अंकिता ने भी लिखा प्यारा मैसेज

अंकिता ने भी लिखा प्यारा मैसेज

वहीं अंकिता ने कई सालों के एक साथ प्यारे पलों की कई तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 7 साल बीत चुके हैं और फिर भी यह एक पल की तरह है। क्या हमारे पास हमेशा ये क्षण होते हैं। थैंक्यू माई लव। इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन लेते लिखा मिस यू सो मच और एक दिल इमोजी जोड़ा। वहीं लारा दत्ता भूपति सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

शादी के गैप पर क्या बोले मिलिंद और अंकिता

शादी के गैप पर क्या बोले मिलिंद और अंकिता

एक इंटरव्यू में 26 साल की उम्र का गैप रखने वाले इस कपल ने बताया कि इससे परेशान नहीं होनी चाहिए। परंपरागत रूप से समाज ने लोगों के लिए इन बाधाओं को बनाया है। वे कई चीजों पर आधारित हैं - जाति, धर्म, देश, लिंग ... मुझे लगता है कि कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। हर किसी को यह चुनने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए कि वे किससे प्यार करते हैं और उन्हें कौन पसंद है। यह सिर्फ उन भावनाओं पर आधारित होना चाहिए जो उनके दिल में हैं, इसका समाज से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए।

न्यूड फोटो को लेकर भी हुआ था विवाद

न्यूड फोटो को लेकर भी हुआ था विवाद

मिलिंद अपनी फिटनेस से लेकर अपनी ट्रैवल लाइफ के लिए काफी पहचाने जाते हैं। अगर बात करें मिलिंद के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार एकता कपूर की वेब सीरिज पौरषपुर में वो नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने किन्नर का किरदार किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज में उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और अभिनेता अनु कपूर भी थे। हाल ही में वो अपनी न्यूड फोटो को लेकर भी विवादों में घिरे थे, जिसके बाद उन्होंने इसपर अपनी सफाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+