मसाबा ने शेयर की मां नीना गुप्ता और पिता विवियन रिचर्ड्स की अनदेखी तस्वीर, कैप्शन ने लिखा खूबसूरत मैसेज

मुंबई: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिटर्ड्स और अभिनेत्री नीना गुप्ता की एक पुरानी फोटो उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की है। मसाबा की ओर से शेयर की गई इस अनसीन फोटो को उन्होंने बहुत खास बताया है। मसाबा ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि तस्वीर कब या कहां ली गई थी, लेकिन ये फोटो उनके बचपन के दिनों की है। फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक कैप्शन दिया है, जो इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है।

Recommended Video

    Masaba Gupta ने Share की Neena Gupta & Vivian Richards की तस्वीर, लिखा खास मैसेज | वनइंडिया हिंदी
    मसाबा ने शेयर की अनसीन फैमिली फोटो

    मसाबा ने शेयर की अनसीन फैमिली फोटो

    डिजाइनर मासाबा गुप्ता ने अपनी फैमिली की अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'माय वर्ल्ड माय ब्लड' लिखा। तस्वीर में मासाब गुप्ता मां नीना गुप्ता की गोद में लेटी हुईं हैं और उनके पिता पास में बैठे हुए हैं। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स अस्सी के दशक में एक रिश्ते में थे।रिचर्ड्स ने बाद में मरियम से शादी की जबकि नीना गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली।

    एक और पुरानी फोटो की शेयर

    एक और पुरानी फोटो की शेयर

    अपने माता-पिता के अलावा मासाब ने एक और फोटो भी शेयर की, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि शेयर की गई फोटो किसकी है। फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और काफी पुरानी दिख रही है। उनके फैंस इस फोटो के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे है और जमकर कमेंट कर रहे है कि ये फोटो किसकी है।

    फैशन डिजाइन हैं मसाबा गुप्ता

    फैशन डिजाइन हैं मसाबा गुप्ता

    80 के दशक में नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के रिश्ते की बहुत चर्चा होती थी। हालांकि उन्होंने शादी नहीं की। फिर मासाबा के जन्म के बाद नीना ने सिंगल मदर के तौर पर उसकी देखभाल की। मसाबा गुप्ता ने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, फिल्म निर्माता रिया कपूर और अपनी मां नीना गुप्ता सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारों की फैशन डिजाइनर हैं। वो काफी फेमस फैशन डिजाइनर है, उनका अपना ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा है। इसके अलावा उनका पिछली बार नेटफ्लिक्स स्मैश हिट मसाबा मसाबा में देखा गया था। शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज होगा। पिछले साल मसाबा ने टीवी रियलिटी शो एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर में एक जज के रूप में भी काम किया था।

    बगैर शादी किए बेटी मसाबा को दिया था जन्म

    बगैर शादी किए बेटी मसाबा को दिया था जन्म

    नीना गुप्ता का जन्म 4 जुलाई 1959 को हुआ। उन्होंने फिल्मों में एक्ट्रेस से लेकर टीवी, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का काम किया है। साल 1990 में फिल्म "वो छोकरी' के लिए उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला हैं। साल 1989 में उन्होंने विवियन से बगैर शादी किए बेटी मसाबा को जन्म दिया था। वो कई फिल्मों में नजर आ चुकीं है। हाल ही में वो वीरे दी वेडिंग, पंगा, मुल्क और बधाई हो जैसी फिल्मों में दिखी थीं। इसके अलावा उन्होंने अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत में भी काम किया था। अब वो 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+