The Family Man Season 3 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म, मनोज बाजपेयी ने बताया कब होगी रिलीज
मुंबई, 09: अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही वेब सीरीज को काफी प्यार मिला है। पहली और दूसरी द फैमिली मैन सीरीज के सीजन के बाद अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब मनोज बाजपेयी ने साफ कर दिया है कि उनके फैंस को तीसरे पार्ट के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा। मनोज बाजपेयी की इस दमदार वेब सीरीज को खूब सराहना मिल चुकी है। दर्शक पहले और दूसरा पार्ट देखने के बाद अब तीसरे सीजन की मांग करने लगे हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ दूसरा सीजन
बता दें कि स्पाई सीरीज फैमिली मैन के दूसरा सीजन का हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ, जिसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की सुपर स्टार समांथा अक्कीनेनी भी लीड रोल में दिखाई दी हैं। इस सीरीज को राज निदिमोरू और कृष्ण डीके ने डायरेक्ट किया है। अब दर्शकों की बढ़ती डिमांड के बाद मनोज बाजपेयी ने साफ कर दिया कि द फैमिली मैन के फैंस को तीसरे सीजन के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता हैं।
Recommended Video

इस बार चीन से कनेक्शन
दरअसल, दूसरे सीजन के लास्ट सीन में तीसरे सीजन की एक झलक छोड़ी गई है, जिसमें बताया गया है कि अगले पार्ट में क्या हो सकता है। तब से इस बात पर मुहर लग गई थी कि अगला सीजन कोरोना काल के दौरान सेट किया जाएगा और अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक अनुमानित समय भी बता दिया है कि प्रशंसकों को इतने समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। सीरीज के लास्ट में इस बात को साफ कर दिया था कि अगली आने वाले पार्ट का चीन से कनेक्शन लगता है।

तीसरे सीजन की कहानी पूरी तरह से तैयार
बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी जो शो में सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई राइटर रूम नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन प्रभाव में है। हर कोई घर में बंद है। दुनिया को खुलने दो, इस देश को पूरी तरह से खुलने दो और जब वे काम करना शुरू करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि वे इसे अमेजन के साथ आगे ले जाएंगे। जब यह ग्रीनलाइट होगा तो वे कहानी को स्क्रीनप्ले में बदलना शुरू कर देंगे, क्योंकि कहानी उनके पास है और वो पूरी तरह से तैयार है।

डेढ़ साल या उससे ज्यादा का लगेगा वक्त
उन्होंने साफ बताया कि अगर सब कुछ सही रहा तो तीसरे सीजन को तैयार होने में अभी भी डेढ़ साल या उससे ज्यादा का समय लगेगा। जहां द फैमिली मैन का पहला सीजन मुंबई, दिल्ली और कश्मीर में फिल्माया गया था। वहीं दूसरा सीजन चेन्नई, लंदन, मुंबई और दिल्ली में सेट किया गया था। अब तीसरे सीजन में पूर्वोत्तर राज्यों के शामिल होने की संभावना है।
-
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म












Click it and Unblock the Notifications