मलाइका अरोड़ा ने कर ली इंगेजमेंट? अंगूठी देख इस एक्टर को टैग कर लोग पूछ रहे सवाल

मुंबई, 14 अप्रैल: बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में कम दिखाई दें, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट सुर्खियों में रहती है। मंगलवार को मलाइका ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। जिसके बाद से उनके फैन्स को लग रहा कि उन्होंने सगाई कर ली है। ऐसे में इस फोटो पर बधाई वाले कमेंट की बाढ़ आ गई है।

दो तस्वीरें डालकर लिखा कैप्शन

दो तस्वीरें डालकर लिखा कैप्शन

मलाइका ने दो तस्वीरें इस्टाग्राम पर डाली हैं, जिसमें पूरा फोकस उनकी अंगूठी पर है। फोटो के साथ मलाइका ने लिखा कि कितनी प्यारी अंगूठी है, मुझे ये बहुत पसंद है, यहां से खुशी शुरू होती है। अगर आप अपनी लाइफ में प्यार को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सगाई की अंगूठी बहुत सही है। वैसे मलाइका के कैप्शन और हैशटैग को देखकर लग रहा है कि वो किसी ब्रांड का प्रचार कर रही हैं, लेकिन उनके फैन्स ये कहां मानने वाले थे।

अर्जुन को लोगों ने किया टैग

अर्जुन को लोगों ने किया टैग

मलाइका के फोटो डालते ही वो वायरल हो गई और उस पर कमेंट की बाढ़ आ गई। ज्यादातर लोग बिना कैप्शन पढ़े उन्हें बधाई देने लगे। एक यूजर ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए पूछा कि क्या सर ने आपको रिंग दे दी। वहीं दीपक नाम के यूजर ने उनको नई लाइफ के लिए शुभकामनाएं दीं। इस फोटो के अलावा उन्हें एक और पोस्ट की है, जिसमें वो तैयार होकर मोबाइल में कुछ कर रहीं। इस फोटो से साथ मलाइका ने लिखा- " तैयार हो जाओ और वर्क फ्रॉम होम"।

दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर

दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर

मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को लंबे वक्त से डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों की उम्र के बीच 11 साल का अंतर है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उनसे अर्जुन के साथ उम्र के फर्क और इसको लेकर होने वाले कमेंट पर सवाल हुआ था। इन कमेंट में उनको बूढ़ी कहते हुए जवान लड़के को फंसा लिया जैसी बातें कही थीं। इस पर मलाइका ने कहा था कि किसी भी रिश्ते में उम्र का फासला मायने नहीं रखता है। अगर दो लोग एक-दूसरे को पसंद कर रहे हैं और उनके दिल दिमाग एक दूसरे से जुड़े रहे हैं तो फिर उम्र की बात नहीं आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+