'लगता है सलमान भाई टाइगर-3 में इस बार पिटेंगे...' इमरान हाशमी की बॉडी देखकर फैंस का रिएक्शन

मुंबई, 01 अगस्त: बॉलीवुड के 'किसिंग स्टार' इमरान हाशमी इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। और पसीना बहाना भी क्यों ना पड़े, क्योंकि उनका मुकाबला भी बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से होने जा रहा हैं। जी हां, इमरान हाशमी 'टाइगर 3' में अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसमें वो सलमान खान के अपोजिट होंगे। रविवार को उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका भारी भरकम लुक नजर आ रहा हैं।

 'टाइगर 3' में सलमान खान को टक्कर

'टाइगर 3' में सलमान खान को टक्कर

एक्टर इमरान हाशमी 'टाइगर 3' में सलमान खान को टक्कर देने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुए हैं। सनडे को 'जन्नत' स्टार इमरान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी धांसू बाइसेप्स नजर आ रही है। इमरान फिल्म में अपने रोल को लेकर बहुत पसीना बहा रहे हैं। शेयर की गई फोटो में इमरान ब्लैक ड्रेस में हाथों में डंबल पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो में जो सबसे खास बात है, वो यह कि इमरान की रिप्ड बाइसेप्स कमाल की दिखाई दे रही हैं। वहीं अब उनकी इस फोटो पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

फैंस के ऐसे थे रिएक्शन

फैंस के ऐसे थे रिएक्शन

इधर, इमरान हाशमी की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में जबरदस्त बदलाव के बाद लोग उनकी फिटनेस से काफी प्रभावित हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह अद्भुत है। टाइगर 3 में आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लगता है सलमान भाई 'टाइगर 3' में पिटेंगे इस बार। वहीं एक और फैन ने लिखा कि मुझे यकीन है कि आप टाइगर 3 में कमाल कर देंगे।

कुछ दिनों पहले भी शेयर की थी तस्वीर

कुछ दिनों पहले भी शेयर की थी तस्वीर

कुछ दिनों पहले ही इमरान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने एब्स को फ्लॉन्ट किया था। जिसके बाद उनके फैंस ने यह अनुमान लगा लिया था कि वो सलमान खान-स्टारर टाइगर 3 के लिए फिटनेस रूटीन से गुजर रहे हैं। वहीं इसी तरह पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि कैसे उनके चार एब्स पहले से ही दिखाई दे रहे थे। बता दें कि टाइगर 3, एक था टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+