मलाइका से तलाक के कई सालों बाद अरबाज ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करार जवाब
मुंबई, 22 जुलाई: बॉलीवुड में रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें कोई नई बात नहीं है। हाल ही में आमिर खान और किरण राव ने अपनी 15 साल पुराने शादी को तोड़कर अलग होने का फैसला किया है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा से तलाक के 4 साल बाद अरबाज खान ने भी आखिर अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं। बॉलीवुड के फेमस कपल में शुमार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी तोड़ते हुए साल 2017 में अलग होने का फैसला किया था। दोनों का रिश्ता करीब 19 सालों तक चला था।

तलाक के 4 साल बाद अरबाज ने तोड़ी चुप्पी
अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी की थी, जिसके बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के एक बेटा भी हैं, जिसका नाम अरहान है। वहीं अब अपनी शादी के टूटने के 4 साल बाद अरबाज खान ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कही। यहां तक की अरबाज खान ने मलाइका से अलग होने के बाद हुई ट्रोलिंग पर भी रिएक्ट किया। हाल ही में बॉलीवुड बबल्स को दिए अपने इंटरव्यू में अरबाज खान ने बताया कि उन्हें इसका जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता, कौन क्या कहता है और करता हैं। मैं अपनी लाइफ में बहुत आगे बढ़ चुका हूं।

'हर इंसान अपने जीवन में गलती करता है'
ट्रोलिंग पर अरबाज खान ने कहा कि यह एक बेकार की चीजें है, जो लोग करते हैं। क्या आप लगता है कि जितना ज्यादा आप कुछ कहेंगे चीजें बदलने वाली हैं? मैं पर्सनल लाइफ में पहले ही बहुत उथल-पुथल से गुजर चुका हूं। मैं हर स्थिति को करीब से देखा। अब में आगे उससे आगे बढ़ गया है। हम सब की लाइफ परफेक्ट नहीं होती। हर इंसान अपने जीवन में गलती करता है।

आमिर और किरण के तलाक पर दी राय
वहीं आमिर खान और किरण राव के तलाक पर भी अपना रिएक्शन देते हुए अरबाज ने कहा कि शायद फैंस और फॉलोअर्स किसी कपल को पसंद करते हैं तो उन्हें साथ में देखना चाहेंगे। हाल ही में आमिर खान के साथ भी ऐसा ही हुआ है। ऐसा होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम बुरे लोग हैं। फैन्स को ये सोचना चाहिए कि दो लोग साथ इसलिए रहते हैं ताकि अपनी लाइफ अच्छे से निभाए ना कि लड़ते झगड़ते रहें। कभी-कभी आपके पास कोई रास्ता नहीं होता, इसलिए फिर आप अलग होने का फैसला लेते हैं। मुझे अपने रिश्ते को लेकर किए गए किसी भी कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं अनदेखा करते हुए आगे बढ़ गया हूं।

मलाइका की अर्जुन के साथ रिलेशनशिप
आपको बता दें कि दोनों की लोग अपने तलाक के बाद अपनी निजी जिंदगी में भी काफी आगे बढ़ चुके हैं। जहां मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मलाइक अपने प्यार का इजहार करतीं हुई दिखाई देतीं हैं। वहीं अरबाज को भी जॉर्जिया के साथ कई बार स्पॉट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications