घर बदलने की वजह से अमिताभ बच्चन को झेलना पड़ा नुकसान, ब्लॉग में जताया गु्स्सा

मुंबई, मई 30: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल में मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उनका नया घर अंधेरी में है। उनके नए डुप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन जहां बिग बी ने नया आलीशान घर लिया है, वहीं इसके कारण उनको बड़ा नुकसान भी हुआ है, जिसको लेकर उन्होंने अपने ब्लॉग में नाराजगी जताई है। क्या है पूरा मामला जानिए...

काफी नाराज और गुस्से में हैं बिग बी

काफी नाराज और गुस्से में हैं बिग बी

जैसा की सबको पता है कि अमिताभ बच्चन के प‍िता हर‍िवंश राय बच्चन हिंदी के महान कव‍ि थे। उनकी कई कविताओं को अव्वल दर्जा हासिल है। बेटे अमिताभ ने भी अपने अपने पिता की इन कृतियां को बेहद संभालकर रखा है, लेक‍िन घर बदलने की वजह से उनमें से कुछ कृतियां बिग बी को मिल नहीं पा रही है, जिसके कारण वो काफी नाराज और गुस्से में हैं।

बिग बी का हुआ नुकसान

बिग बी का हुआ नुकसान

अपने नए ब्लॉग में बिग बी ने बताया है कि उनके पिता की ऑटोबायोग्राफी पढ़ने के दौरान उनकी पांडुलिपियों के कुछ संदर्भ उनको प्राप्त हुए थे, लेकिन 'वे अब कहां हैं' से इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अत्यधिक गुस्से में हूं क्योंकि उनकी सभी पांडुलिपियां घर के बदलावों के कारण नहीं मिल पाई है ... वो पांडुलिपियां जब मैंने उनकी आत्मकथा के पन्नों को देखा तो मुझे मिली थी, लेकिन अब नहीं पता कि वे कहां हैं ..

ब्लॉग में लिखी यह बात

ब्लॉग में लिखी यह बात

अमिताभ ने यह भी कहा कि, ' एक त्रासदी... अभी के लिए जो घटनाएं मुझे बार-बार याद दिलाती हैं, उनके घटित होने का मुझे कोई एहसास नहीं है, और यह उतना ही परेशान करने वाला है.. एक लापरवाही...उसे ढूंढो...किसी जगह पर रख दें, और फिर न तो उसे ढूंढ सकें और न ही तत्काल उपयोग में ला सकें.. क्योंकि आप भूल गए हैं कि यह कहां से आया था ... कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या वास्तव में उन सभी का दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता या महत्व है .. और फिर मैं बाबूजी को याद करता हूं और सोचता हूं .. अगर ऐसा नहीं होता, तो हम लोगों में से विशेष रूप से कहां होता.. मैं उसके विचारों और आवाज और शब्दों के बिना हूं ..."

13 वर्षों से ब्लॉगिंग कर रहे एक्टर

13 वर्षों से ब्लॉगिंग कर रहे एक्टर

आपको बता दें कि अभिनेता पिछले 13 वर्षों से ब्लॉगिंग कर रहे हैं। अपने ब्लॉग के जरिए बिग बी अपनी निजी बातों का जिक्र करते हैं। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन अपने परिवार, अपने फैंस और समाज के साथ अपने मां-बाबूजी का के लिए अपने शब्द लिखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट पर घटते कमेंट्स को लेकर बात की थी। वहीं इससे पहले अपनी आंखों की सर्जरी के अनुभव को शेयर किया था।

पाइपलाइन में कई फिल्में

पाइपलाइन में कई फिल्में

अमिताभ छोटे पर्दे पर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 13 के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें गुड बाय, ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे और मईडे शामिल हैं। गुड बाय में वह पहली बार नीना गुप्ता के साथ अभिनय करेंगे, जबकि चेहरे में इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई देंगे। ब्रह्मास्त्र में बिग बी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+