Bollywood News: अक्षय-ट्विंकल की शादी को 20 साल पूरे, 'मिस्टर खिलाड़ी' ने खास अंदाज में किया विश
Bollywood Hindi News: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की शादी को दो दशक पूरे हो गए हैं। जिस पर अक्षय ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही उनके लिए खास मैसेज भी लिखा। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांत लग गया। ट्विंकल ने भी खास अंदाज में अपने पति को सालगिरह की बधाई दी है।

सेल्फी की शेयर
ट्विंकल के साथ सेल्फी शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि निश्चित तौर पर मैं एक पार्टनरशिप में रहा हूं, जिसको 20 साल पूरे हो गए हैं। तुमको आज भी देखकर दिल की धड़कन बढ़ जाती है और कभी-कभी तुम मुझे परेशान कर देती हो। तुम जब भी मेरे दिल के पास रहती हो, तो मेरे चेहरे से मुस्कान दूर नहीं जाती। हैप्पी एनिवर्सरी टीना। अक्षय की इस पोस्ट पर टीना ने हर्ट वाला इमोजी बनाया है। वहीं टाइगर श्राप, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने उन्हें कमेंट करके बधाई दी।

ट्विंकल ने लिखी ये बात
ट्विंकल ने भी वही सेल्फी शेयर की जो अक्षय कुमार ने की थी। उन्होंने लिखा कि इस साझेदारी में तुम खूबसूरत और तुम ही मटमैल हो...मैं तो यह भी नहीं कह सकती कि मैं ब्रेन हूं, क्योंकि तुम मुझसे ज्यादा समझदार हो। हमें सम्पूर्ण होने के लिए एक दूसरे की जरूरत नहीं है, लेकिन हम दूसरे के साथ हमेशा रहना चाहते हैं और शायद यह सिर्फ इसी तरह होना था। हैप्पी एनिवर्सरी मिस्टर कुमार। उनकी भी पोस्ट पर कई बॉलीवुड हस्तियो ने कमेंट करके बधाई दी।

'बच्चन पांडे' पर कर रहे काम
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर जिले में हो रही है। अक्षय के साथ फिल्म में कृषि सेनन, अरशद वारसी समेत कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। जैसलमेर के रेतीले इलाके से लेकर अलग-अलग जगहों पर इसकी शूटिंग चल रही है। वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स भी शूटिंग वाली जगह पर पहुंच जाते हैं। हाल ही में आर्मी डे के मौके पर अक्षय और कृति ने जैसलमेर में सेना के जवानों से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications