बॉडी शेमिंग के कमेंट से परेशान जरीन खान का Hot अवतार, बॉथटब फोटोशूट वायरल
मुंबई: एक्ट्रेस जरीन खान ने 2010 में 'वीर' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके लीड रोल में सुपरस्टार सलमान खान थे। इसके बावजूद उनका फिल्मी करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा और वो बॉलीवुड से दूर रहीं। हालांकि अपने लुक को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉथटब में फोटोशूट करवाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Womens Day पर दिया संदेश
फोटो में आप देख सकते हैं कि जरीन बॉथटब में एंजॉय करते हुए क्लिक्स करवा रहीं। इसके बाद तीन फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जरीन खान ने लिखा कि वो पूछते हैं कि आपकी सुपर पावर क्या है? जिस पर मैं कहती हूं कि मैं एक नारी हूं। सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। जरीन के इस फोटोशूट को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे, जिस वजह से इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बॉडी शेमिंग पर कही ये बात
वहीं दूसरी ओर हाल ही में जरीन ने बॉडी शेमिंग को लेकर एक वेबसाइट से बात की थी। जिसमें उन्होंने अपने साथ होने वाले वाक्ये को साझा किया। उन्होंने कहा कि वो लगातार मेहनत करके वजन कम कर रही हैं, लेकिन हमेशा से उनकी बॉडी को लेकर ही चर्चा होती है। 40 किलो तक वजन कम होने के बाद भी लोग उनको चिढ़ाते हैं। वैसे वो कैटरीना कैफ की हमशक्ल दिखती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें फैटरीना (Fatrina) कहकर बुलाते हैं। उनके मुताबिक जब भी वो किसी प्रोग्राम में जाती हैं, तो उनके लिए कुछ अच्छा नहीं बोला जाता।

अचानक एक फोटो हुई वायरल
जरीन के मुताबिक वो फिल्म में तो बाद में आईं, लेकिन उससे पहले ही लोग उनको कैटरीना कहकर बुलाते थे। उन्होंने एक वाक्ये को साझा करते करते हुए कहा कि पहले मेरे इंटरव्यू नहीं हुआ करते थे। साथ ही लोग उनको जानते भी नहीं थे। इस बीच किसी ने उनकी एक फोटो वायरल कर दी। साथ ही कहा कि वो एकदम कटरीना जैसी दिखती हैं। इसके बाद उनको बॉलीवुड से ऑफर मिलना शुरू हुए। जरीन रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, वजह तुम हो, अक्सर 2, 1921, हम भी अकेले तुम भी अकेले में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications