'बबीता जी' वाली गलती कर बैठीं युविका चौधरी, जातिसूचक शब्द कहने पर गिरफ्तारी की उठी मांग

मुंबई, मई 25: हाल ही में टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गई थीं, जिसके बाद उनको माफी भी मांगनी पड़ी थी। मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाण में केस भी दर्ज कराया गया था। वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने वो ही गलती दोहराई है, जो 'बबीता जी' ने की थी और वो अभिनेत्री हैं युविका चौधरी। युविका ने भी मुनमुन दत्ता की तरह जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल अपनी वीडियो में किया है, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

वीडियो देखकर भड़के यूजर्स

वीडियो देखकर भड़के यूजर्स

एक्ट्रेस युविका चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फोटोज से लेकर व्लॉग शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसके देखने के बाद यूजर्स बहुत ज्यादा भड़क गए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने उनको खरी-खोटी भी सुनाई है।

अपने शब्द पर मांगी माफी

अपने शब्द पर मांगी माफी

दरअसल, युविका के वीडियो में उनके पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवाते दिख रहे हैं। तभी वो अपना फोन लेकर वहां जाती है और वीडियो बनाने वक्त जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई सुनाई देती है। हालांकि युविका की सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद माफी भी मांगी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका उस शब्द का "मतलब" नहीं मालूम था।

ट्वीट कर लिखी यह बात

युविका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हाय दोस्तों, मैंने उस शब्द के अर्थ को नहीं समझा, जिसका मैंने अपने पिछले व्लॉग में इस्तेमाल किया था, मेरा मतलब किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। मैं किसी को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कभी नहीं कर सकती हूं। मैं हर एक से माफी मांगती हूं, मुझे आशा है कि आप समझेंगे।

फिल्म और टीवी शोज में किया काम

फिल्म और टीवी शोज में किया काम

युविका चौधरी ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपनी पहचान बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने अस्तित्व एक प्रेम कहानी, कुमकुम भाग्य, अम्मा और डांस शो नच बलिए-9 में भी हिस्सा लिया हैं। इतना ही नहीं वो बिग बॉस 9 में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+