पिता की मौत के बाद संभावना सेठ बोलीं- हर डॉक्टर भगवान नहीं होता, Video में दिखाई अस्पताल की सच्चाई

मुंबई, मई 22: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का कोरोना के चलते निधन हुआ था। कोरोना संक्रमण के बाद उनको दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 8 मई को आखिरी सांस ली थी। अपने पिता की मौत के बाद संभावना सेठ ने शनिवार (22 मई) एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो अस्पताल में हंगामा करते हुए दिखाईं दे रही हैं। साथ ही पिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही हैं। संभावना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अस्पताल पर लगाया पिता की मौत का आरोप

अस्पताल पर लगाया पिता की मौत का आरोप

पिता की मौत के करीब 13 दिन बाद एक्ट्रेस संभावना सेठ ने इसका जिम्मेदार जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती को ठहराया है, जहां उन्होंने अपने पिता को कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया था। वहीं अब संभावना ने एक वीडियो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, साथ ही अस्पताल स्टाफ की तरफ से किए गए बुरे बर्ताव के बारे में भी बताया है।

हर डॉक्टर भगवान के बराबर नहीं हो सकता

हर डॉक्टर भगवान के बराबर नहीं हो सकता

संभावना की ओर से शेयर किए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस उन्होंने यह वीडियो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जाकर बनाया था, वीडियो में वो अपनी आपबीती बयां करती हुई नजर आ रही है। वहीं नर्स स्टाफ की ओर से की गई बदतमीजी के बारे में बता रही हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि उन्होंने मेरे पिता को मार डाला! जैसा कहते हैं कि दुनिया सिर्फ काली या सफेद नहीं हो सकती। इसी तरह हर डॉक्टर भगवान के बराबर नहीं हो सकता। कुछ बुराइयां भी हैं, जो सफेद कोट पहनकर हमारे चाहने वालों की जान ले रही हैं।

'मेरे पिता की मेडिकल हत्या की गई'

'मेरे पिता की मेडिकल हत्या की गई'

इसके साथ ही संभावना ने बताया कि रिकॉर्डिंग के 2 घंटे के भीतर मेरे पिता का निधन हो गया या मैं कहूं कि उनकी मेडिकल हत्या कर दी गई। मेरे पिता को खोना मेरे जीवन का सबसे बड़ा डर था, जिसका मैंने सामना किया है। अब मैं निडर होकर सत्य के लिए लड़ने जा रही हूं जैसा कि मेरे पिता ने मुझे जीवन भर सिखाया हैं। मैं इस लड़ाई में इन बड़ी शार्क को हराएं या न हराएं, लेकिन निश्चित रूप से उनका असली चेहरे दिखाऊंगी। मैं अपने पिता के लिए सभी रस्मों को पूरा करने की प्रतीक्षा कर रही थी।

अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगी संभावना सेठ

अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगी संभावना सेठ

इसके साथ ही संभावना ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि अब मुझे इस लड़ाई में आपके समर्थन की आवश्यकता है, क्योंकि मैं जानती हूं कि आप में से हर कोई जो इस कठिन समय में अस्पतालों में गया है, उसे इसी तरह की चिकित्सा लापरवाही का सामना करना पड़ा है, लेकिन विभिन्न कारणों से इसके लिए लड़ नहीं सके, लेकिन अब हम सभी इस वीडियो को साझा करके एक साथ लड़ सकते हैं। हैशटैग #justice4sambhavna #medicalmurder मेरे वकील जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को कानूनी नोटिस भेजकर कानूनी लड़ाई शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+