'ये जवानी है दीवानी' की एक्ट्रेस एवलिन हुईं प्रेग्नेंट, शादी के दो महीने बाद दी गुड न्यूज
मुंबई, जुलाई 11: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने एक गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम करने वालीं एक्ट्रेस के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सर्जन तुषान भिंडी के साथ मैरीज की थी। उनकी यह शादी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हुई थी, जो बेहद की गुपचुप तरीके से की गई थी। एवलिन शर्मा ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की हैं।

एवलिन शर्मा ने दी गुड न्यूज
15 मई को उनकी शादी के दो महीने से भी कम समय बाद यह खबर आई है। सनडे को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर एवलिन ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। वो आउटडोर बेड पर लेटी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि मैं आपको अपनी बाहों में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। एवलिन के इस पोस्ट पर उनके कई फ्रेंड्स ने विश किया हैं, जिनमें एलनाज नोरौजी, एली अवराम और सोनल चौहान शामिल थीं।

12 जुलाई को बर्थ डे से पहले 'बेस्ट गिफ्ट'
'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' में अपने रोल से फेमस हुईं एवलिन ने कहा कि वो और उनके पति तुषान भिंडी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने 12 जुलाई को अपने जन्मदिन से पहले इस न्यूज को 'बेस्ट गिफ्ट' बताया। वहीं एवलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि हम चांद के ऊपर हैं! यह सबसे बेस्ट गिफ्ट है, जो मैं अपने जन्मदिन पर चाह सकती हूं। हम भविष्य में हर पल के लिए तत्पर हैं। हम बहुत खुश हैं।

पिछले महीने शेयर की थी शादी की तस्वीरें
पिछले महीने एलविन ने तुषान के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी शादी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मिस्टर एंड मिसेज भिंडी। साथ ही बताया था कि इस छोटे से समारोह को हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन बनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद!। वहीं एक और पोस्ट में कैप्शन दिया कि एक नया जीवन। एक नई शुरुआत। आगे क्या होगा?

कई फिल्मों में एवलिन ने किया काम
बता दें कि एवलिन और तुषान पहली बार 2018 में एक कॉमन फ्रेंड की ओर से रखी गई ब्लाइंड डेट पर मिले थे। दोनों ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली। इसके बाद हाल ही में 15 मई को दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। मालूम हो कि एवलिन ने साल 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद 2013 में आई 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आईं। इसके अलावा एवलिन 'इसक', 'मैं तेरा हीरो', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'साहो' ने भी काम कर चुकीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications