'गली बॉय' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव, इन स्टार्स के साथ कर रहे थे शूटिंग

मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी लहर मजबूत होने के साथ अब परेशान करने लगी है। एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर और डारेक्टर संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब फिल्म 'गली बॉय' से चर्चाओं में आए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस वायरस की जकड़ में आ गए हैं। सिद्धांत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की।

सिद्धान्त चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव

सिद्धान्त चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने के बाद मुंबई में एक बार फिर से बॉलीवुड के रूके हुए प्रोजेक्ट शुरू हो गए है। काफी कुछ एक्टर जो फिल्म के सेट पर लौट आए थे और पहले की तरह काम शुरू कर चुके थे, वो अब इस वायरस के संपर्क में आने लगे हैं। पिछले हफ्ते में कई हस्तियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब 'फोन भूत' फिल्म की शूटिंग कर रहे एक्टर सिद्धान्त चतुर्वेदी ने अपने फैंस को कोविड-19 पॉजिटिव आने की खबर दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया नोट

सोशल मीडिया पर शेयर किया नोट

सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है, जिसमें पुष्टि की गई कि वह होम क्वारेंटाइन है और डॉक्टर की सलाह पर सभी सावधानियां बरत रहे हैं। अपने नोट में उन्होंने बताया कि 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस समय मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और घर पर सेल्फ क्वारेंटाइन हूं। सभी सावधानी बरतते हुए डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी प्रोटोकॉल का पालन कर इससे निपटने की कोशिश कर रहा हूं।

'फोन पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त

'फोन पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त

सिद्धांत पिछले कुछ समय से ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोन पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं उन्हें अगले महीने अपनी फिल्म 'बंटी और बबली-2' की रिलीज का भी इंतजार है। सिद्धांत के अलावा शनिवार को एक्ट्रेस तारा सुतारिया के भी कोरोना पॉजिटिव आने की खभर मिली है। इससे पहले अभिनेता मनोज वाजपेयी, आशीष विद्यार्थी और रणबीर कपूर के साथ फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+