Arjun Kapoor ने शेयर की अपनी सालों पुरानी मोटापे वाली तस्वीर, बताया- मैं बहुत परेशान था
मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्मों में आने से पहले अपना भारी भरकम वजन घटाया था। उनके वजन कम करने की स्टोरी उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को पता है। अर्जुन कभी 140 किलो के हुआ करते थे, लेकिन फिल्म 'इश्कजादे' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने करीब 50 किलो वजन कम किया था। हाल ही में अर्जुन कपूर ने दो फोटो का एक कोलाज अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि पहले मैं बहुत मोटा बहुत परेशान था।

'पहले मैं बहुत मोटा, बहुत परेशान था'
हालांकि अर्जुन ने अपने पोस्ट में यह बात कही हो कि पहले मैं बहुत मोटा- बहुत परेशान था, लेकिन उन्होंने इस बात को भी साफ किया कि सालों पहले ज्यादा वजन होने का उन्हें कभी बुरा नहीं लगा। एक्टर ने बताया कि उन्हें अपने जीवन के हर चेप्टर से प्यार है। अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हाल ही में अर्जुन ने पहले और अब की दो फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। साथ ही अपनी मां की दी हुईं सीख को भी याद किया है।

'लाइफ के हर चैप्टर से मुझे प्यार'
दरअसल, अपने मोटे और फिट होने की दो फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि पहले मैं बहुत मोटा, बहुत परशान था। नहीं यह उन पोस्टों में से एक नहीं है। बस इतना ही बता दूं कि मुझे अपनी लाइफ के हर चैप्टर से प्यार है। उन दिनों और अब भी मैं हमेशा हर कदम पर खुद ही खड़ा हूं। मैंने अपने काम को अच्छे से किया है, जैसा और लोग करते हैं।

मां की कही बात भी अर्जुन ने बताई
वहीं अपनी मां की दी हुईं सीख के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि मेरी मां ने मुझे बताया कि आपके लाइफ का हर फेज एक यात्रा है और आप हमेशा लगातार काम करते रहेंगे। मैं इसका मतलब अब पहले से कहीं अधिक समझता हूं और मुझे प्यार है कि मैं खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा हूं... हर दिन !!! वहीं अर्जुन की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे है। यहां तक की एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।

दो फिल्मों में आएंगे नजर
वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। हॉरर-कॉमेडी में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी उनके साथ हैं। भूत पुलिस 17 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अर्जुन के पास मोहित सूरी की एक विलेन 2 भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications