Bollywood News: एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है आरोप

Bollywood News: एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है आरोप

Bollywood Actor Mahesh Manjrekar against Case registered: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पर एक शख्स को थप्पड़ मारने और गाली देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। शख्स ने दावा किया है कि कार में टक्कर लगने के बाद अभिनेता महेश मांजरेकर ने हाथापाई शुरू की। जिसके बाद महेश मांजेकर के खिलाफ इस शख्स ने पुणे के यवत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 15 जनवरी की है। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Mahesh manjrekar

बताया जा रहा है कि घटना 15 जनवरी रात करीब 10.30 बजे की है, जब पुणे-सोलापुर हाईवे पर महेश मांजरेकर की कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद महेश मांजरेकर गाड़ी से नीचे उतकर सामने वाले शख्स के साथ गुस्से में बात करने गए। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर चली गई। शख्स ने अभिनेता पर गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले शख्स का नाम कैलाश सातपुते हैं। उनका कहना है कि महेश मांजरेकर की गाड़ी उनकी गाड़ी से टकरा गई थी।

बता दें कि अगस्त 2020 में महेश मांजरेकर अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी मिलने की खबरों को लेकर चर्चा में थे। रिपोर्ट के मुताबिक महेश मांजरेकर को फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी और उनसे 35 करोड़ रुपये मांगे गए थे। जिसके बाद महेश मांजरेकर ने दादर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें फोन करके धमकी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के आदमी ने दी थी।

महेश मांजरेकर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। महेश मांजरेकर ने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी काम किया था। इस फिल्म को कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म में महेश मांजरेकर डॉन के किरदार में नजर आए थे। महेश मांजरेकर ने सलमान खान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+