मलाइका अरोड़ा के साथ फ्यूचर में काम करने को लेकर जानिए क्या बोले अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने किया मलाइका अरोड़ा संग अब तक काम ना करने की वजह का खुलासा, आगे का बताया प्लान
दिल्ली, 18 जून। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बोलते आए है। अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ साथ रिलेशन में हैं और दोनों अक्सर मीडिया में इसके बारे में ज्यादा न बोलकर अपने रिश्ते को सम्मान देने की बात करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और खास मौकों पर गेट-टुगेदर उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग को बयां करती हैं। हाल ही में मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ भविष्य में साथ काम करने की संभावना पर बयान दिया।

कब स्क्रीन पर दोनों दर्शकों को साथ नजर आएंगे?
अर्जुन कपूर जिन्होंने मलाइका अरोड़ा के साथ अब तक स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है। हालां कि एक बार दोनों एक रिललिटी शो में साथ नजर आए थे जिसमें मलाइका जज की सीट पर थीं। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि दोनों एक साथ भविष्य में कब स्क्रीन पर दर्शकों को नजर आएंगे?

अर्जन कपूर ने दिया इशारों में ये जवाब
इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा उन्होंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा है, लेकिन वह भविष्य में क्या होता है इसके लिए बोल नहीं सकता और वह किसी प्रोजेक्ट पर अपनी लविंग लेडी के साथ काम कर सकते हैं। मलाइका के साथ काम करने की संभावना की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "पर ज़िन्दगी में कभी ना कहना कभी ना कहना "

अर्जुन कपूर ने मलाइका को लेकर बोली ये बात
इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड उनको रूह तक जानती हैं। संदीप और पिंकी फरार फिल्ज्म एक्टर अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि लोगों ने उनके रिश्ते को जिस तरह का सम्मान दिया है, उसे देखकर उन्हें कितना अच्छा लगता है और यही कारण है कि उन्हें इसके बारे में बोलने में सुकून मिला। उन्होंने कहा कि भले ही वह और मलाइका दोनों मीडिया में अपनी उपस्थिति से सहज महसूस करते हैं, लेकिन वे अपने रिश्ते की रक्षा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications