...तो इस दिन आ रही है करीना कपूर के घर खुशखबरी, पिता ने बताई डिलिवरी डेट

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। साथ ही वो लगातार अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट भी करवाती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके पति सैफ अली खान ने बताया था कि करीना फरवरी में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन अब उनके पिता रणधीर कपूर ने डिलिवरी डेट का खुलासा कर दिया है।

15 फरवरी के आसपास डेट

15 फरवरी के आसपास डेट

Bollywood Bubble ने करीना के पिता रणधीर कपूर का एक इंटरव्यू किया, जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल था। इस पर उन्होंने बताया कि करीना 15 फरवरी के आसपास दूसरी बार मां बन सकती हैं। इससे पहले करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा तैयार हूं, क्योंकि जब मैं पहली बार मां बनी थी तो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। करीना के मुताबिक इस बार वो शांत और खुश हैं।

चार साल के हुए तैमूर

चार साल के हुए तैमूर

आपको बता दें कि करीना और सैफ की पहली संतान तैमूर अली खान पर मीडिया की खास नजर रहती है। वो अब चार साल के हो गए हैं। वहीं सारा और इब्राहिम सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। मंगलवार को रणधीर कपूर के भाई और करीना के चाचा राजीव कपूर का निधन हो गया था। वो 58 वर्ष के थे। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने उनके निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया है। चाचा को अंतिम विदाई देते वक्त करीना भी काफी भावुक नजर आईं।

करीना का बच्चा कहलाएगा 'कोरोनियल'

करीना का बच्चा कहलाएगा 'कोरोनियल'

सैफ और करीना का बच्चा कोरोनियल (coronials) होगा। इस शब्द का इस्तेमाल उन बच्चों के लिए किया जा रहा है जो कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन के समय कंसीव हुए हैं। कई लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अपने होने वाले बच्चे की जानकारी दी थी। अर्बन डिक्शनरी के अनुसार क्वारंटीन के दौरान जो बच्चे मां के गर्भ में आते हैं उन्हें कोरोनिएल्स कहते हैं। इसमें अधिकतर बच्चे 20 दिसंबर के आसपास या फिर नए साल की शुरुआत में पैदा हुए। इन बच्चों को कोविड किड्स भी कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+