Bollywood Drugs Connection: अभिनेत्री टिया बाजपेयी ने कराया ड्रग टेस्ट, शेयर की रिपोर्ट, देखें Video

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है, फिल्मी दुनिया के कई बड़े नाम आरोपों और सवालों के घेरे में हैं तो वहीं इस बीच जानी-मानी एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने अपना ड्रग टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही उन्होंने फिल्मी सितारों से अपील की है कि वो भी अपना ड्रग टेस्ट कराएं और अपनी रिपोर्ट को साझा करें।

एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने कराया ड्रग टेस्ट

एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने कराया ड्रग टेस्ट

जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हर कोई एक जैसा नहीं होता है, और अगर मेरा कोई भी सह कलाकार नहीं चाहता है कि उसे जर्नलाइज किया जाए तो अपना ड्रग टेस्ट कराइए और इसे पब्लिक डोमेन में रखिए। यही नहीं टिया ने इंस्टा पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।

 हर कोई एक जैसा नहीं होता है: टिया बाजपेयी

हर कोई एक जैसा नहीं होता है: टिया बाजपेयी

जिसमें उन्होंने कहा है कि मैंने अपन ड्रग टेस्ट कराया जो कि निगेटिव आया है, मेरे ख्याल से हर किसी को ऐसा करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों के ड्रग लेने की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम हो रही है। इसीलिए आज मैं अपने ड्रग टेस्ट के साथ आगे आई हूं।

'ड्रग टेस्ट कराइए और पब्लिक डोमेन में डालिए'

टिया ने अपनी वीडियो में कहा है हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वाकई बहुत सीरियस होकर अपना काम कर रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं। जिससे अपनी पहचान बना सकें। मैं अपने सहकर्मियों से निवेदन करूंगी कि अपना ड्रग टेस्ट कराइए और पब्लिक डोमेन में डालिए। ड्रग टेस्ट कराइए उनके लिए जो बिना शर्त आपको ढ़ेर सारा प्यार करते रहे हैं।

'कई बड़ी अभिनेत्रियां सवालों के घेरे में'

'कई बड़ी अभिनेत्रियां सवालों के घेरे में'

मालूम हो कि सुशांत केस की जांच के दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है, बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां सवालों के घेरे में हैं, एनसीबी ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन जारी किया है। एनसीबी ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आज रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ कर रहा है तो वहीं दीपिका पादुकोण और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ चल रही है, मालूम हो, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी. जिसमें करिश्मा दीपिका पादुकोण को हैश देने की बात कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+