ड्रग्स कनेक्शन: मुंबई लौटेंगी दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत और सिमोन खंबाटा से पूछताछ आज

ड्रग्स कनेक्शन: मुंबई लौटेंगी दीपिका,रकुलप्रीत और सिमोन खंबाटा से पूछताछ आज

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड में ड्रग्स नेक्सेस का भंडाफोड़ कर दिया है। चकाचौंध वाली सितारों की इस दुनिया का काला सच एक-एक कर सामने आ रहा है। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन के तार बड़े-बड़े सितारों से जुट रहे हैं। इस मामले में NCB ने बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ गई है। गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही दीपिका आज मुंबई लौट सकती हैं। वहीं वो लगातार अपने लीगल टीम के साथ संपर्क में हैं। पति रणबीर कपूर और दीपिका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लीगल एक्सपर्टस से बातचीत कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rhea Drug Case: NCB के राडार पर Bollywood के 50 सेलेब्स, कई बड़े नाम शामिल | वनइंडिया हिंदी
     25 सितंबर को दीपिका से NCB करेगी पूछताछ

    25 सितंबर को दीपिका से NCB करेगी पूछताछ

    सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी के सामने बड़े खुलासे हुए हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के नामों का खुलासा हुआ है। ड्रग्स एंगल मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोष, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत 7 लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी ने 25 सितंबर को दीपिका को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेस दिया है। दीपिका गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही है। माना जा रहा है कि वो आज मुबंई लौट सकती हैं। दीपिका और उनके पति रणबीर सिंह अपनी लीगल टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    लीगल टीम के साथ बातचीत जारी

    लीगल टीम के साथ बातचीत जारी

    समन जारी होने के बाद से ही दीपिका परेशान हैं। वो लगातार अपनी लीगल टीम के टच में हैं। 11 लोगों की लीगल टीम दीपिका के साथ लगातार संपर्क में हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके बातचीत कर रही है। दीपिका के पति रणबीर सिंह भी उनके साथ हैं।

     रकुलप्रीत और सिमोन खंबाटा से आज NCB करेगी पूछताछ

    रकुलप्रीत और सिमोन खंबाटा से आज NCB करेगी पूछताछ

    वहीं आज एनसीबी ने एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों से ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान इनका नाम लिया था। जिसके बाद एनसीबी ने रकुल-सिमोन को समन जारी कर आज पूछताछ कते लिए बुलाया है। वहीं 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण से पूछताछ की जाएगी। जबकि श्रद्धा कपूर, सारा अली खान को 26 सितंबर को एनसीबी दफ्तर में बुलाया गया है। 26 सितंबर को एनसीबी की दो टीमें इनसे पूछताछ करेंगी। पूछताछ एनसीबी के हेडक्वार्टर में होगी।

     रिया ने लिया था सारा का नाम

    रिया ने लिया था सारा का नाम

    रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ के दौरान सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया था। रिया ने कहा था कि केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सारा ने ड्रग्स लिया था। वहीं दीपिका पादुकोण का जया साहा की मैनेजर करिश्मा के साथ चैट सामने आने के बाद उनका नाम ड्रग्स एंगल से जुड़ा था। वहीं श्रद्धा कपूर और जया साहा के बीच व्हाट्सऐप पर बात हुई थी, जहां वो ड्रग्स की मांग कर रही थी। इस मामले में एनसीबी ने 7 लोगों को समन भेजा है, जिसने अगले तीन दिनों में पूछताछ की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+