बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार
मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर उठा भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बाद एक गिरफ्तारियां हो रही है। ताजा मामले में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने छापेमारी के दौरान फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद किया था। माना जा रहा है कि एनसीबी अब फिराज नाडियाडवाला से भी पूछताछ करेगी और जल्द ही इसके लिए उन्हें समन भेजा जाएगा।

Recommended Video
Bollywood Drugs Case : Mumbai में NCB की कार्रवाई,Bollywood Producer के घर छापा | वनइंडिया हिंदी
उल्लेखनीय है कि बीती रात से एनसीबी की टीम कई ड्रग्स पैडलर्स के घर पर छापेमारी कर रही थी। इस मामले में अब तक 5 ड्रग पैडलर्स को NCB ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि फिरोज नाडियाडवाला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications