ड्रग्स केस: मुंबई पहुंचे दीपिका-रणवीर, शनिवार को NCB के सामने पेशी, आज रकुल प्रीत से पूछताछ
ड्रग्स केस: मुंबई पहुंचे दीपिका-रणवीर, शनिवार को NCB के सामने पेशी, आज रकुल प्रीत से पूछताछ
मुंबई। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने समन भेजकर 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। गोवा में फिल्म की शूटिंग कर रही दीपिका अब मुंबई पहुंच गई है। गुरुवार देर रात दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई पहुंचीं। शनिवार को एनसीबी उनसे पूछताछ करेगी।
Recommended Video

ड्रग्स मामले में समन जारी होने के बाद दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए। दीपिका पादुकोण के घर के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी के हाथों कुछ ऐसे व्हाट्सऐप चैट लगे, जिसके बाद बॉलीवुड के जरए टॉप सलेब्स का नाम ड्रग्स मामले में शामिल हो गया।
दीपिका पादुकोण का नाम जया साहा के मैनेजर करिश्मा के व्हाट्सऐप के जरिए सामने आया, जिसमें वो उससे ड्रग्स की मांग कर रही थी। दीपिका का नाम ड्रग्स केस में आने से फैंस शॉक्ड हो गए। वहीं एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टेंशन में आ गई है। वो लगातार अपने वकीलों और लीगल एक्सपर्ट्स से बात कर रही है। इस मामले पर दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
वहीं इस मामले में आज एनसीबी रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ करेगी। एनसीबी का समन मिलने के बाद उन्हें आज एनसीबी के दफ्तर में हाजिर होना है। जहां ड्रग्स मामले में एनसीबी उनसे सवाल करेगी। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने रकुल प्रीत, सारा अली खान का नाम लिया है।












Click it and Unblock the Notifications