बिग बी से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस खास अंदाज में दी दिवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

बिग बी से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस खास अंदाज में दी दिवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

नई दिल्ली: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने दिवाली पर अपने फैन्स और देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन देर रात दिवाली की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा, हैप्पी दिवाली। इसके साथ बिग बी ने अयोध्या की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं अक्षय कुमार ने भी खास अंदाज में ट्वीट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी है। अक्षय कुमार ने दिवाली के दिन अपनी आने वाली फिल्म राम सेतु का पोस्टर रिलीज किया है। इसके अलावा सलमान खान, स्वरा भास्कर, कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत सिंह सहित कई हस्तियों ने बधाई दी है।

bollywood diwali

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

वहीं, सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने लिखा है, 'सभी को दिवाली की ढेर सारी बधाई और नया साल मुबारक हो। सुरक्षित रहिए।'

दिवाली पर शाहिद कपूर ने रंगोली की तस्वीर शेयर कर सबको हैप्ली दिवाली कहा है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। ये रंगोली फैली हुई है और परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम। दिल में सिर्फ प्यार ही रखिए। बाकी जो भी होगा वो आएगा और चला जाएग।

कंगना रनौत दिवाली पर अपने भाभी और बहन के साथ तस्वीरें शेयर कर बधाई दी है। कंगना ने लिखा है, दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है, इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

करीना कपूर ने दिवाली की बधाई देते हुए सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। करीना ने लिखा है- हैप्पी दिवाली। घर में रहें और सुरक्षित रहें।

अजय देवगन ने वीडियो जारी कर दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने कहा, सेफ रहें, और अपनों की सेफ्टी का भी ध्यान रखें। घर में रहें और सुरक्षित रहें। भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।

कोरोना को देखते हुए इस बार बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवाली पर ज्यादा पार्टियों का आयोजन नहीं किया है। कोरोना को देखते हुए सभी सेलेब्स ने दिवाली घर पर बनाने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+