सरकार और किसानों की बातचीत से पहले बोले धर्मेंद्र, 'जी जान से अरदास करता हूं, आज...'

किसानों के समर्थन में आए धर्मेंद्र, कहा- आज मेरे भाइयों को इंसाफ मिल जाए, जी जान से अरदास करता हूं

Dharmendra Support Farmers: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी किसानों का सर्मथन किया है। धर्मेंद्र ने किसान और सरकार के बीच आज (4 जनवरी) होने वाली बैठक से पहले ट्वीट करते हुए कहा है कि आज किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा,''आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए, जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।'' किसान और सरकार के बीच आज आठवें दौर की बैठक है। इससे पहले किसान और सरकार के बीच सात राउंड की वार्ता हो चुकी है, जिसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

Recommended Video

    Farmers protest: किसानों के समर्थन में Dharmendra का Tweet, जानिए क्या कहा ? । वनइंडिया हिंदी
    Dharmendra

    किसान 26 नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर बैठकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर किसान नेता और केंद्रीय मंत्रियों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे बैठक है।

    Dharmendra

    इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए।

    जब किसानों के ट्वीट पर ट्रोल हुए धर्मेंद्र

    हाल ही में धर्मेंद्र अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए थे। इस ट्वीट में धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में लिखा था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया था। धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा था, ''सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी से जल्दी निकाले। दिल्ली में कोरोना के केस बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। किसानों को देखकर ये दर्द होता है। ''

    धर्मेंद्र का ये ट्वीट जमकर वायरल हो गया था। लेकिन धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद वो ट्रोल होने लगे थे। बता दें कि किसानों के समर्थन में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किया था। प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद,दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख जैसे कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर किसानों के समर्थन में ट्वीट किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+