बॉलीवुड वाले भी दे रहे हैं कन्हैया कुमार को लाखों का चुनावी चंदा, अब तक जुटाई इतनी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान
Kanhaiya Kumar News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार ने लोकसभा चुनाव अभियान के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से क्राउडफंडिंग शुरू की थी।
कन्हैया कुमार को अब तक क्राउडफंडिंग के तहत लाखों का चुनावी चंदा मिला है। कन्हैया कुमार ने चुनाव अभियान के लिए जितनी रकम जुटाने का टारगेट रखा था, अब तक उन्होंने लक्ष्य के करीब आधे पैसे जुटा लिए हैं।

कन्हैया कुमार को चुनावी चंदा देने वालों में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से लेकर JNU के प्रोफेसर तक शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और आम लोगों ने भी कन्हैया को पैसे दिए हैं।
कन्हैया कुमार ने क्राउडफंडिंग से कितने रुपये जुटाए?
कन्हैया कुमार ने क्राउडफंडिंग के तहत मंगलवार (21 मई) दोपहर तक 47 लाख 04 हजार 359 रुपये जुटा लिए हैं। कन्हैया कुमार ने लोकसभा चुनाव अभियान के लिए धन जुटाने का लक्ष्य 92 लाख 50 हजार रखा है। हालांकि अभी चुनाव प्रचार खत्म होने में दो दिन बचे हुए हैं।

कौन-कौन दे रहा है कन्हैया कुमार को चुनावी चंदा?
कन्हैया कुमार को उनके चुनावी अभियान के लिए बॉलीवुड फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी चंदा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लाखों का चंदा दिया है। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसरों ने भी अच्छा-खासा योगदान किया है।
खबर लिखे जाने तक कन्हैया कुमार के अभियान में 2,037 से ज्यादा लोगों ने 100 से 5 लाख तक का दान किया है। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर दानकर्ताओं ने गुमनाम रहना पसंद किया है और अपने नाम उजागर नहीं किए हैं। वहीं अधिकांश दानकर्ताओं ने छोटे दान दिए।

कन्हैया कुमार के अभियान की देखरेख कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि जुटाए गए धन में छोटे दान का योगदान सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा, ''दान ज्यादातर आम लोगों से आ रहा है जो सिर्फ राजनीति में हिस्सा लेना चाहते हैं, जो उस आधार पर नहीं हो सकते हैं लेकिन सिर्फ हमारा समर्थन करना चाहते हैं। अधिकांश दानदाताओं ने 100-200 की छोटी राशि दी है क्योंकि वह कन्हैया के असली समर्थक हैं। इसमें आम लोग, मजदूर, किसान, छात्र और पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी हैं।''
कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी में कांटे की टक्कर
कन्हैया कुमार को भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी टक्कर दे रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पिछले दो बार से लगातार सांसद हैं।
बता दें कि चुनाव प्रचार में पार्टियां कितना खर्च कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। हालांकि सम्भवत बड़े लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार 95 लाख और छोटे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 75 लाख तक खर्च किए जाते हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications