वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जो इस साल कर सकती हैं शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तो हो गयी लेकिन उनकी शादी का जश्न अभी कुछ दिन और चलेगा.
'दीपवीर' ने जहाँ अपनी शादी दो बार की एक बार 14 नवम्बर को कोंकणी रीति से तो दूसरी बार 15 नवम्बर को सिन्धी रस्म से.
वहां ये जोड़ी अपनी शादी का रिसेप्शन भी दो बार करेगी एक बेंगलुरु में दूसरा मुंबई में.
यहाँ तक मुंबई में एक की जगह दो रिसेप्शन की ख़बरें भी आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/
उधर प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक खुद अपनी शादी की तारीख की विधिवत घोषणा तो नहीं की है. लेकिन वह पिछले काफ़ी दिनों से अपनी शादी से पहले के तीन चार समारोह देश विदेश में आयोजित कर चुकी है. उम्मीद है कि आगामी दो दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा मशहूर अमेरिकन गायक निक जोनास से जोधपुर में अपनी शादी रचा लेगी.
दीपिका ने तो अपनी शादी दो रस्मों से, दो बार की. लेकिन प्रियंका ने एक बार कहा था कि वह अपनी शादी 6 बार अलग अलग ढंग से करेगी.
प्रियंका अब असल में क्या करती हैं इसका पता आने वाले दिनों में जल्द लग जाएगा.
https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/
हालांकि जोधपुर के भव्य शाही महल ताज उम्मेद पैलेस में प्रियंका-निक के विवाह के विभिन्न कार्यक्रम 28 नवम्बर से ही शुरू होने की सम्भावना है.
बॉलीवुड में शादी का मौसम
बीस दिनों से भी कम की अवधि में, देश की शिखर की पांच नायिकाओं में से दो दीपिका और प्रियंका की शादी होने से बॉलीवुड में शादी का सुहाना मौसम बन गया है.
https://www.instagram.com/p/BpD6-YeH0V7/
यूँ मुंबई फिल्म नगरी में हर साल ही फिल्म कलाकारों की शादी होती रहती हैं. लेकिन जब जल्दी जल्दी बड़ी बड़ी नायिकाओं की शादी होने लगे तो माहौल कुछ और ही होता है.
पिछले तीन चार बरसों में तो लगातार ऐसी कई बड़ी नायिकाएं अपने पिया के घर चली गयीं जिनकी शादी का इंतज़ार कब से था.
https://www.instagram.com/p/BpcgLmgH4DY/
दिसम्बर 2015 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी रचाई तो फरवरी-मार्च 2016 में तो सिर्फ तीन दिनों में ही प्रिटी जिंटा और उर्मिला मतोंडकर जैसी दो दिलकश नायिकाओं ने यकायक शादी करके सभी को चौंका दिया था.
उसके बाद 30 अप्रैल को बिपासा बासु ने भी करण ग्रोवर से शादी कर ली. लेकिन इसके बाद शादी का बड़ा हंगामा पिछले साल 11 दिसम्बर को तब हुआ जब अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की.
https://www.instagram.com/p/Bp2NTjbFUsF/
यदि देखा जाए तो अनुष्का शर्मा के यहाँ बजी शादी की शहनाई कुछ और नायिकाओं को भी इतनी पसंद आई कि उन्होंने भी अपनी शादी का मन बना लिया.
साल 2018 की बड़ी शादियां
दिसम्बर में अनुष्का की शादी के बाद इस परम्परा को 'दृश्यम' 'आवारापन', 'मिशन इस्तांबुल' और 'जिला गाजियाबाद' जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बहुत सी तमिल-तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्रेया सरन ने इसी साल 12 मार्च को अपने रशियन दोस्त आंद्रेई कोस्चीव से शादी कर ली.
लेकिन सन 2018 में सबसे पहले जिस हीरोइन की शादी सबसे पहले सुर्ख़ियों में आई वह है सोनम कपूर.
अपनी मोहक अदाओं के साथ अपने अच्छे अभिनय के लिए भी अपनी पहचान बना चुकी सोनम ने इस साल 8 मई को दिल्ली के अपने पुराने बॉय फ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की.
सोनम के दो दिन बाद 10 मई को अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी अभिनेता अंगद बेदी से शादी कर दिल्ली को ही अपनी ससुराल बना लिया. शादी के सिर्फ 6 महीने बाद ही नेहा अब तो माँ भी बन गयी हैं.
https://www.instagram.com/p/BqNF8jIgMhz/
यूँ सोनम, दीपिका और प्रियंका की इस साल की चर्चित शादियों से पहले युविका चौधरी,-प्रिंस नरूला, मदालसा शर्मा-महाअक्षय, श्वेता त्रिपाठी-चैतन्य शर्मा, मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता और दीपिका कक्कड़ -शोहेब इब्राहिम जैसी कई फिल्म-टीवी अभिनेत्रियों ने अपनी शादी 2018 में रचाई.
वहां हिमेश रेशमिया, नील नितिन मुकेश, मिलिंद सोमन, मोहित मारवाह, गौतम चोपड़ा और गौतम रोड़े जैसे अभिनेता भी इसी साल शादी कर चुके हैं. जिनमें हिमेश ने अभिनेत्री सोनिया कपूर से और गौतम ने अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी से ब्याह रचाया है.
अब किस-किस के घर बजेंगी शहनाईयां
शादी को लेकर इन दिनों जिस तरह का खूबसूरत माहौल बॉलीवुड में बना है उसे देखते हुए यह आसार बन रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और नायिकाओं के घर शहनाई बज सकती हैं. लेकिन किनके घर?
असल में देखा जाए तो इन दिनों जो मुख्यधारा की प्रसिद्द नायिकाएं हैं उनमें सबसे अधिक उम्र की तीन अभिनेत्रियाँ हैं - तब्बू, अमीषा पटेल और सुष्मिता सेन.
इनमें तब्बू तो अब 47 साल की हो चुकी हैं, अमीषा 43 और सुष्मिता 42 साल की.
यूँ कुछ लोग कह सकते हैं कि अरे इनकी तो शादी की उम्र निकल चुकी. लेकिन ऐसा नहीं है. शादी तो इससे ज्यादा उम्र में भी होती रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BfGh8WMAXCe/
यहाँ भी तब्बू और अमीषा के तो फिलहाल शादी के कोई हालात दिखाई नहीं दे रहे लेकिन सुष्मिता सेन जरुर जल्द शादी कर सकती है.
वैसे सुष्मिता सेन जिस तरह पिछले कुछ बरसों में दो बेटियां गोद लेकर उनकी माँ बनी हुई हैं उसे देख यह लगने लगा था कि सुष्मिता अब शादी नहीं करेंगी.
फिर इतने बरसों में सुष्मिता के प्यार के चर्चे विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा से लेकर बंटी सचदेव, मुद्दसर अज़ीज़ तक कितने ही लोगों के संग होते रहे हैं.
लेकिन कहीं भी बात शादी तक नहीं पहुंची. लेकिन अब लग रहा है कि वह अपने से 15 साल छोटे रोहमन शॉल के साथ जल्द शादी कर लेंगी.
https://www.instagram.com/p/BqVaQJ9ldVd/
मूलतः कश्मीरी युवक रोहमन, नैनीताल में रहते हैं. जहाँ उनके पिता का कश्मीरी शॉल का व्यवसाय है.
सुष्मिता के अलावा इस नए साल में जो नायका शादी कर सकती हैं उनमें सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी ऊपर है.
https://www.instagram.com/p/BnDYTHQn6DK/
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सुंदर होने के साथ अच्छी अभिनेत्री भी रहीं हैं.
लेकिन सलमान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कुछ हिट देने के बाद भी उनका करियर अब उड़ान नहीं भर पा रहा है.
यूँ सोनाक्षी अब सलमान के साथ 'दबंग-3' भी कर सकती है. लेकिन साथ ही ऐसी संभावनाएं भी बन रही हैं कि 31 साल की हो चुकी सोना अगले साल बंटी सचदेव से शादी कर सकती हैं.
बंटी सलमान खान के भाई सुहैल खान की पत्नी सीमा सचदेव खान के भाई हैं.
https://www.instagram.com/p/BkkWgUuH9rW/
साथ ही अब ऐसा भी लग रहा है कि आलिया भट्ट भी सन 2019 में रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं.
यूँ आलिया अभी 25 साल की ही हैं और उनका करियर तेजी से ऊपर बढ़ रहा है.
लेकिन रणबीर के प्रेम में आलिया की दीवानगी से लगता है कि वह रणबीर से शादी के मामले में अपना करियर कुर्बान कर सकती हैं.
हालांकि आलिया-रणबीर की शादी को लेकर दो पेच भी हैं.
एक तो यह कि रणबीर कपूर आलिया से पहले दीपिका पादुकोण, नर्गिस फाकरी ही नहीं कटरीना कैफ से भी कुछ इसी तरह 'प्रेम' कर चुके हैं. यहाँ तक इन तीनों को अपनी मम्मी नीतू सिंह से भी मिलवा चुके हैं.
- इटली में शादी रचाने के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर
- शादी-शुदा न होते तो गोविंदा का दिल माधुरी की तरफ़ झुकता
रणवीर संग आलिया कब?
कटरीना के साथ तो रणबीर अपने नए पेंटा हाउस में भी रहने लगे थे और लगा था कि दोनों की शादी की खबर बस अभी आई कि अभी आई. लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर आ गयी.
https://www.instagram.com/p/Bi6-BLPHLQS/
इसके कुछ दिन बाद ही रणबीर की आलिया भट्ट के साथ रोमांस की ख़बरें आने लगीं. इसीके चलते कटरीना-आलिया की अच्छी दोस्ती को भी ग्रहण लग गया.
हालांकि आलिया से रणबीर की शादी के आसार अब कुछ इसलिए लग रहे हैं कि अभी तक रणबीर अपनी गर्ल फ्रेंड को अपनी मम्मी से ही मिलाते थे लेकिन इस बार रणबीर ने आलिया को अपने पापा ऋषि कपूर से भी मिलवा दिया है.
https://www.instagram.com/p/BdzftXonCye/
ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से अमेरिका में अपनी किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं. ऐसे में रणबीर पिछले दिनों आलिया को अपने पापा से मिलाने अमेरिका ले गए.
बेहद ख़ास सूत्रों से पता लगा है कि ऋषि ने वहां रणबीर और आलिया दोनों से कहा कि -"तुम दोनों ने शादी करनी है तो जल्दी कर लो, अब देर किस बात की!"
इस पर रणबीर-आलिया ने एक दूसरे को मुस्कुराते हुए देखा और दोनों ने हाँ कहते हुए अपना सिर हिला दिया.
https://www.instagram.com/p/BenZJ8LgR2m/
साथ ही जब रणबीर की दादी कृष्णा राजकपूर का गत एक अक्टूबर को निधन हुआ तब नीतू सिंह और रणबीर कपूर एक दिन पहले ही ऋषि कपूर को इलाज के लिए लेकर अमेरिका पहुंचे थे.
लेकिन इधर कृष्णा जी के निधन के बाद आलिया तुरंत मुंबई में इनके घर पहुँच गयी और रणबीर की बहन रिद्धिमा के साथ ठीक ऐसे ही खड़ी रही जैसे कोई घर की बहु ऐसे मौके पर अपनी जिम्मेदारी निभाती है.
यहाँ तक कृष्णा जी के संस्कार के समय अपने मोबाइल से आलिया मुंबई से ही रणबीर को वहां यहाँ की रस्म दिखाने और बताने के प्रयास भी करती रही.
लेकिन इनकी जल्द शादी में एक दूसरा पेच यह है कि इन दिनों ये दोनों एक साथ करण जोहर की फिल्म 'ब्रहमास्त्र' कर रहे हैं. रणबीर-आलिया की साथ में यह पहली फिल्म है.
https://www.instagram.com/p/BoQqmFlDf_G/
साथ ही आलिया जहाँ करण की दो और फ़िल्में 'तख़्त' और 'कलंक' कर रही है. वहां जोया अख्तर की 'गली बॉय' भी, जो आगामी फरवरी में रिलीज़ होगी. जबकि 'ब्रह्मास्त्र' तो 2019 में क्रिसमस पर रिलीज़ होगी.
ऐसे में सवाल यह है कि क्या आलिया 'ब्रहमास्त्र' की रिलीज़ से पहले रणबीर से शादी कर लेगी. क्योंकि फिल्म के निर्माता फिल्म की सफलता के लिए चाहते हैं कि उनकी नायिका उनकी फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही शादी करे, लेकिन हीरोइन निर्माता की बात माने यह जरुरी नहीं.
इसलिए कोई बड़ी बात नहीं कि ये 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ से पहले ही शादी कर लें. रणबीर की पुरानी 'आदतों' को देखते हुए ऋषि, नीतू ही नहीं आलिया के पिता महेश भट्ट और माँ सोनी राजदान भी चाहती हैं कि रणबीर जल्द ही आलिया से शादी कर ले.
https://www.instagram.com/p/BniWoOrneWO/
इसलिए सुष्मिता, सोनाक्षी के साथ आलिया की भी अगले साल में शादी की संभावनाएं प्रबल लग रही हैं. इधर अगले बरस जिस एक और शादी की चर्चा होने लगी है वह है मलाइका अरोड़ा. अरबाज़ खान से पिछले बरस तलाक ले चुकी 45 साल की मलाइका का 33 साल के अभिनेता अर्जुन कपूर से पिछले काफी समय से प्रेम चल रहा है.
यूँ यहाँ सवाल उठता है कि भला बोनी कपूर जैसे फिल्मकार के अविवाहित पुत्र अर्जुन, करीब 20 साल तक अरबाज़ की पत्नी रही और अपने से उम्र में 12 साल बड़ी मलाइका से भला शादी क्यों करेंगे?
https://www.instagram.com/p/BoIsXOMAbS1/
इसलिए लगता है शायद यह शादी न भी हो. परन्तु फिलहाल बॉलीवुड की एक यह शादी भी अगले साल संभावित है.
उधर फिल्म अभिनेता, स्टैंडअप कॉमेडियन और टीवी होस्ट कपिल शर्मा तो इस दिसम्बर में ही अपनी दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाने की योजना को साकार रूप दे रहे हैं.
क्या करेंगी कटरीना
बहरहाल बात अविवाहित अभिनेत्रियों की हो रही थी तो अन्य अविवाहित प्रमुख नायिकाओं में कटरीना कैफ, कंगना रानावत, जैकलीन, श्रद्दा कपूर और परिणीती चोपड़ा रह जाती हैं.
https://www.instagram.com/p/BoROis-Aqjw/
इनमें से आज के हालात में किसी की शादी जल्दी होने की सम्भावना तो नहीं दिखती लेकिन कटरीना अगले साल शादी कर भी लें तो कुछ कहा नहीं जा सकता.
क्योंकि 37 साल की हो चुकी कटरीना के लिए शादी अब उनके करियर से भी कहीं ज्यादा महत्त्व रखती है.
हालांकि कटरीना किसकी दुल्हन बनेंगी कहा नहीं जा सकता. हो सकता है वह कोई छुपा रुस्तम निकले.
लेकिन यह भी हो सकता है कि सलमान और कटरीना ही एक दूजे से शादी करके अचानक कोई बड़ा धमाका कर, सभी को हैरान कर दें...
सलमान चाहे अब अपनी 53 साल की उम्र और अपने ऊपर चल रहे मुकदमों के चलते अब अपनी जिंदगी से शादी के चैप्टर को हटा सा चुके हैं.
लेकिन सलमान, कटरीना से कितना प्रेम करते हैं यह किसी से छिपा नहीं है. उधर कटरीना से जब जब मेरी मुलाकात हुई मैंने यह साफ़ महसूस किया कि कटरीना एक बेहद अच्छे और खूबसूरत दिल की लड़की है.
https://www.instagram.com/p/Bm5vjDggvJH/
आज फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी नायिकाएं बहुत कम हैं. कटरीना का पहले सलमान से अलगाव हुआ या फिर बाद में रणबीर से, कटरीना ने किसी के खिलाफ भी एक शब्द तक नहीं बोला. ऐसा सिर्फ वही करते हैं जो सच्चे दिल से किसी से प्यार करते हैं.
इसलिए सलमान को भी कटरीना से अच्छी शायद कोई और न मिल पाए. इन दोनों की जोड़ी आज भी एक बेहतरीन जोड़ी है.
फिर कुदरत ने इन दोनों की शादी लिखी है तो भला उसे कौन रोक सकता है.
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications