एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप की वजह बताई, कहा- किसी ने भी कुछ बुरा...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर राजनीतिक से लेकर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर स्वरा चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है। स्वरा का फिल्म लेखक हिमांशु शर्मा के साथ बीते साल जुलाई माह में ब्रेकअप हो गया था। दोनों रांझना के सेट पर पहली बार मिले थे और करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया।

'हमारे मामले में ये दुर्भाग्यपूर्ण था'
एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने इस बारे में खुलकर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उनके लिए ब्रेकअप होना कठिन था। इसपर उन्होंने कहा, 'हमारे मामले में ये दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझमें ना तो पहले और ना ही अब इतना ज्यादा गुस्सा है, जो इससे निपटने में मेरी मदद करे। किसी ने भी कुछ गलत नहीं किया, किसी ने भी कुछ बुरा नहीं किया, दोनों में से किसी ने धोखा नहीं दिया। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।'

'आपको बस अलविदा कहना होगा'
अपने ब्रेकअप की वजह बताते हुए स्वरा ने आगे कहा, 'मैं हमेशा इस बारे में सोचती हूं। मान लें कि आप एक पार्क में चल रहे हैं और आपने एक साथ यात्रा शुरू की। आप एक ऐसी जगह पर आते हैं, जहां से आप या तो बाएं या दाएं जा सकते हैं। दोनों में से एक व्यक्ति दाएं जाना चाहता है और दूसरा बाएं जाना चाहता है। फिर उनमें से एक व्यक्ति को कहना होगा कि ठीक है, मैं उस रास्ते को छोड़ दूंगा और तुम्हारे साथ आऊंगा। अगर कोई भी व्यक्ति अपना रास्ता छोड़ना नहीं चाहता तो आपको बस अलविदा कहना होगा।'

'इतनी ही हमारी यात्रा थी'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'शायद इस बात से सहमत हूं कि इतनी ही हमारी यात्रा थी। हमें ना केवल अपनी बल्कि दूसरे लोगों की पसंद को भी स्वीकार करना पड़ता है। हम दोनों एक रास्ते पर साथ चले और मंजिल अलग थीं, इसलिए अलग हो गए।' उन्होंने कहा कि ब्रेकअप से उबरने में उनके परिवार और दोस्तों ने काफी मदद की है।

'ब्रेकअप हर किसी के लिए मुश्किल होता है'
जब स्वरा भास्कर के ब्रेकअप की बात सामने आई थी, तब कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया था कि स्वरा शादी करना चाहती थीं लेकिन हिमांशु इसके लिए तैयार नहीं थे। स्वरा ने एक अन्य वेबसाइट से बातचीत में ब्रेकअप को लेकर कहा था, 'मुझे लगता है कि ब्रेकअप हर किसी के लिए मुश्किल होता है। किसी भी चीज का अंत जो आपके निजी जीवन का सबसे केंद्रीय पहलू रहा हो, जो आपके रोजमर्रा के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता हो या फिर किसी भी रिश्ते को आप संजोते हों, चाहे फिर वो दोस्ती ही क्यों ना हो... दुखद होता है। बेशक, अगर वो पार्टनर है, तो कठिन होगा।'
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications