सुष्मिता ने ट्रोलर को किया ट्रोल, दिया करारा जवाब

नई दिल्लीः सुष्मिता सेन भले ही सिनेमा से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता के ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। और वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने जीवनक्रम की घटनाओं को भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर करती हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट से बीच पर खड़े होकर खिंचवाई गई फोटो को शेयर किया । इस दौरान उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि क्या आप कभी समुद्र के बीच में सैंडबैंक पर अकेले खड़े हुए हैं। यह आपकी विश लिस्ट में होनी चाहिए। मेरी विश पूरी हुई।

Bollywood actress sushmita sen give reply to her troller on instagram

इस फोटो को शेयर करते ही सुष्मिता के फैन्स ने खूब तारीफ की तो वहीं ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक ट्रोलर ने सुष्मिता की फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें विश लिस्ट पर ज्ञान नहीं देना चाहिए। क्योंकि हर किसी के पास उनके जैसा पैसा नहीं है। फोटो पर प्रतिक्रिया मिलते ही ट्रोलर को सुष्मिता ने आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि वह एक स्व-निर्मित महिला हैं और अपने दम पर पैसा कमाना जानती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना अपना मूल्य जाने कोई राशि पर्याप्त नहीं होगी।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सुष्मिता समुद्र की रेत पर खड़ी हैं। और तस्वीर काफी खूबसूरत है। साथ ही सुष्मिता भी काफी अच्छी लग रही हैं। सुष्मिता अक्सर अपनी दोनों बेटियां अलीसा और रेनी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई थीं। इस ट्रिप में सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड भी साथ में थे।

यह भी पढ़ेंः 'कटे-फटे, जालीदार' पायजामे के चलते बुरी फंसी चंकी पांडे की बेटी अनन्या, क्या कुछ नहीं सुनना पड़ गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+