सोशल: 'ग़लत एंगल' से तस्वीर छापने पर भड़कीं सोनम
अख़बारों में छपी अपनी कुछ तस्वीरों के बाद सोनम कपूर ने उन्हें ट्विटर पर खरी-खोटी सुनाई.
अभिनेत्री सोनम कपूर एक इवेंट में पहनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं.
सोनम कपूर ब्लैक कलर की इस ड्रेस में हाल ही में एक इवेंट में नज़र आई थीं. इसमें उनकी तस्वीरें कुछ अंग्रेज़ी अख़बारों ने अलग तरह से पेश कीं.
तस्वीरों को एक ख़ास एंगल से छापने और हैडिंग लिखने पर सोनम कपूर ने ट्विटर पर आपत्ति जताई है.
सोनम कपूर ने अंग्रेजी अख़बारों को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, '' मैं अपने लिबास में बेहद सहज थी. मैंने कुछ काम की बातें भी की थीं, पर आप लोग सिर्फ इसे ही रिपोर्ट कर रहे हैं.''
सोनम कपूर ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ''सेक्सिस्ट बकवास. फोटोग्राफर्स ने ये तस्वीरें अपने तरीके से ली. और साफ़ सी बात है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे अपने शरीर पर फख्र है.''
अन्य अभिनेत्रियों भूमि पेडनेकर, सोफ़ी चौधरी, स्वरा भास्कर समेत कई एक्ट्रेस ने सोनम कपूर के पक्ष में ट्वीट किया है.
भूमि पेडनेकर के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनम ने लिखा, ''मैं उम्मीद करती हूं कि ये हेडिंग्स किसी महिला ने नहीं लिखी होगी.''
सोनम कपूर को 'डिक्शनरी' 'ख़ुद को' देख रो पड़ीं सोनम कपूर कैसा लड़का चाहिए सोनम कपूर को












Click it and Unblock the Notifications