सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्या होंगीं उनके होने वाले पति में खूबियां
बॉलीवुड में इन दिनों केवल शादियों के ही चर्चे हैं। जहां दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, तो वहीं अगले साल अर्जुन-मलाइका सात फेरे ले सकते हैं। इतनी शादियों के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने सपनों के राजकुमार की ख्वाहिश जाहिर कर दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों केवल शादियों के ही चर्चे हैं। जहां दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, तो वहीं अगले साल अर्जुन-मलाइका सात फेरे ले सकते हैं। इतनी शादियों के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने सपनों के राजकुमार की ख्वाहिश जाहिर कर दी है। 'दबंग' गर्ल ने बताया कि उन्हें कैसे दूल्हे की तलाश है।

इंटरव्यू में बताया, चाहिए कैसा लड़का
ब्राइड्स टुडे को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने होने वाले पति की खूबियों के बारे में बात की। अपने सपनों के राजकुमार के बारे में बोलते हुए सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें ऐसा लड़का चाहिए जो उन्हें स्पेस दे और उन्हें बांधे न। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि लड़कियों को कभी गलत वजहों के कारण शादी नहीं करनी चाहिए।

सलमान के रिश्तेदार को कर रहीं थीं डेट
'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों तो सिंगल हैं, लेकिन एक वक्त वो सलमान के रिश्तेदार को डेट कर रहीं थीं। सोनाक्षी सलमान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ रिलेशनशिप में थीं। सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेवा सोहेल खान की पत्नी सीमा के भाई हैं। काफी वक्त तक साथ में रहने के बाद इस साल की शुरुआत में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सोनाक्षी की झोली में हैं कई फिल्में
फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा वो 'टोटल धमाल', 'दबंग 3' और 'मोगुल' की भी शूटिंग कर रही हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हैप्पी फिर भाग जाएगी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications