'हर हिंसा शारीरिक नहीं होती, बल्कि......', पहली शादी टूटने पर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने की खुलकर बात

नई दिल्ली, मई 4: फेमस सॉन्ग 'कांट लगा' की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाल पहले से काफी ज्यादा बदल गई हैं। सॉन्ग हिट होने की वजह से दशकों पहले ही वो देशभर में छा गई थीं। फिर बिग बॉस के 13वें सीजन में उन्होंने एंट्री करके लोगों का जोरदार मंनोरंजन किया। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें कीं।

 2009 में हुई थी शादी

2009 में हुई थी शादी

टाइम्स नाउ से बात करते हुए शेफाली ने बताया कि उनकी पहली शादी 2009 में कंपोजर हरमीत सिंह से हुई थी। वो पांच सालों तक साथ रहे, लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया। उनके मुताबिक जितने दिन वो साथ रहे थे, उतने दिन खुश नहीं रहे। वहीं उन्होंने अपने पति पर तलाक के वक्त हिंसा का आरोप लगाया था, जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी सराहना नहीं की जा रही है, ये समझना बहुत महत्वपूर्ण है। हर हिंसा शारीरिक नहीं होती है, बहुत सी मानसिक हिंसा भी होती है। जिस वजह से आप अपने आप में खुश नहीं रहते।

'समाज है सबसे बड़ा डर'

'समाज है सबसे बड़ा डर'

शेफाली के मुताबिक उन्हें लगता है कि वो स्वतंत्र हैं, जिस वजह से वो अपना निर्णय ले पाईं। वो खुद काम करके पैसा कमाती हैं और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं। इसके अलावा देश में सबसे बड़ा डर समाज का होता है, तलाक को टैबू माना जाता है, लेकिन उनकी परवरिश जैसे हुई वो वास्तव में समाज की परवाह नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जैसा हम महसूस करते हैं वैसा ही करते हैं। वैसे भी उनको तलाक जैसे कठोर फैसले पर मजबूत समर्थन मिला था।

2014 में दूसरी शादी

2014 में दूसरी शादी

तलाक के बाद काफी वक्त तक शेफाली अकेले रहीं। बाद में वो ब्वॉयफ्रेंड पराग त्यागी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। पराग भी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। वैसे ये शादी 2014 में हुई थी, लेकिन खबरों की मानें तो वो दोनों काफी वक्त तक लिव-इन में रहे। वहीं शेफाली अब स्क्रीन पर तो नजर नहीं आती, लेकिन फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके वहां पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो रोजाना अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+