करीना कपूर ने सारा अली खान को लेकर किया खुलासा, बोलीं- उसने मेरे घर पर......

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सारा अली खान को लेकर खुलासा किया है कि वह बचपन में काफी शरारती हुआ करती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा को करीना का ये वीडियो मैसेज दिखाया गया। इसके बाद सारा ने खुद को करीना का फैन बताते हुए कहा कि मैंने भी करीना को ऐसे देखा है। वीडियो मैसेज में करीना कहती हैं, 'मैंने तुम्हें एक शरारती बच्चे, नटखट लड़की से ट्रांस्फॉर्म होते देखा है, जिसने मेरे घर पर बहुत सी नटखट चीजें की हैं।'

सारा ने खुद को बताया करीना का फैन

सारा ने खुद को बताया करीना का फैन

हालांकि सारा ये बात अक्सर कहती हैं कि वह हमेशा से करीना की फैन रही हैं। यहां तक कि अपने पिता सैफ अली खान के उनसे शादी करने से पहले भी। इस इंटरव्यू में सारा ने कहा, 'मैं करीना कपूर और उनके काम की प्रशंसा करती हूं। वह काफी प्रोफेशनल हैं, जो हमेशा काम को प्राथमिकता देती हैं। उनके काम करने का स्टाइल कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनाना चाहूंगी।' सारा ने कहा कि वह भले सितारों के परिवार में पली-बढ़ी हैं, लेकिन वह कभी कुछ ऐसा फील नहीं की हैं।

सारा ने बचपन के दिनों को याद किया

सारा ने बचपन के दिनों को याद किया

सारा ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में बहुत सी शरारतें की थीं और प्रैंक करना उन्हें बेहद पसंद था। वह कहती हैं कि एक बार स्कूल की पंखे के ब्लेड पर उन्होंने गोंद रख दिया था, जो स्विच ऑन करने में क्लास में पूरी तरह फैल गया। जब ये बात प्रिंसिपल के पास गई और उन्होंने मुझे पूछा कि मैंने ये क्यों किया तब मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था। उस टाइम मैं सस्पेंड होने वाली थी।

करीना ने सारा को कहा बोरिंग

करीना ने सारा को कहा बोरिंग

करीना ने सारा को लेकर एक टॉक शो में उन्हें बोरिंग बताते हुए कहा, 'क्योंकि अब वो पिज्जा नहीं खा रही है। अब वो केवल बोरिंग हो गई है।' इसपर जवाब देते हुए सारा ने कहा, 'हां, लेकिन अब मैं पिज्जा खरीदने के लिए पैसे कमा सकती हूं। तो ये कैसा है?' बता दें करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, उन्होंने इस दौरान अपनी मां, सैफ और बेटे तैमूर की तस्वीरें शेयर की हैं।

अब इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

अब इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कूली नंबर 1' के रीमेक और अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+