मारिजुआना को ड्रग्स कहने वालों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, बताया भगवान भोले का प्रसाद

नई दिल्ली: जब तक मुंबई पुलिस के पास सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला था, तब तक इसमें सिर्फ सुसाइड का एंगल दिख रहा था, लेकिन जब से सीबीआई ने जांच शुरू की है, तब से कई सारे एंगल इसमें सामने आए हैं। जिसमें एक ड्रग्स का मामला भी है। रिया ने अपने एक इंटरव्यू में मारिजुआना का जिक्र किया था। जिस पर अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का बयान सामने आया है।

'भांग भोलेनाथ का प्रसाद'

'भांग भोलेनाथ का प्रसाद'

रिया ने दो ट्वीट करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा, जो मारिजुआना को ड्रग्स बता रहे हैं। पहले ट्वीट में रिचा ने लिखा कि ' कैनबिस यानी की भांग उन पांच पौधों में से एक है, जिसका अथर्ववेद में जिक्र है। भांग को भोलेनाथ का प्रसाद माना जाता है। इसके अलावा इसे शिवरात्रि और होली पर लीगल भी माना जाता है। हमारे ग्रंथों में वीड के कई संदर्भ बताए गए हैं। वास्तव में 'इंडिका' का शाब्दिक अर्थ 'भारत से' है।' इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन 5 पौधों के बारे में बताया गया है, जिनका वेदों में जिक्र है।

'ना करें सोम के उपहार का अपमान'

'ना करें सोम के उपहार का अपमान'

इसके बाद रिचा ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जिस वक्त पूरी दुनिया मारिजुआना के औषधीय फायदे जान रही है, उसी वक्त हम सब उसे ड्रग्स बता रहे हैं। प्लीज जाकर इस पर थोड़ी रिसर्च करें और सोम के इस उपहार की बेइज्जती करना बंद करें। उन्होंने आगे लिखा कि जिन्हें कुछ पता नहीं उन्हें हमारे हेरिटेज या विश्वास का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।

कंगना का भी बड़ा आरोप

कंगना का भी बड़ा आरोप

वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में 99 फीसदी एक्टर ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग इतने बड़े और ताकतवर हैं तो मैं इन लोगों को कैसे नुकसान पहुंचा सकती हूं और आखिर ये लोग मुझे क्यों जेल भिजवाना चाहते हैं। उन्हें पता है कि मैं इन लोगों के सीक्रेट जानती हूं इसीलिए इन लोगों ने मुझसे किनारा कर लिया, मुझे बाइपोलर बताया और मेरी हत्या की कोशिश की।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+